{"_id":"49-45513","slug":"Muzaffar-nagar-45513-49","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसे में एचटी लाइन का तार टूटकर गिरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसे में एचटी लाइन का तार टूटकर गिरा
Muzaffar nagar
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा। मदरसे में पढ़ रहे बच्चों पर हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर गिर पड़ा। गनीमत रही कि उस समय बिजली की सप्लाई बंद थी। यदि यह घटना कुछ समय बाद होती तो दो दर्जन बच्चों और मोहर्रम पर मजलिस के लिए इकट्ठा होने वाली कई महिलाओं के साथ बड़ा हादसा घटित हो सकता था।
मदरसे के प्रधानाचार्य मौलाना अली मेहंदी ने बताया कि मदरसे परिसर में ही ट्रांसफार्मर लगा है, यही से मरदसे के ऊपर से एचटी लाइन के तार जा रहे हैं। ट्रांसफार्मर के दोनों पोल भी 70 डिग्री में झुके हुए है। सुबह 9 बजे बच्चों ने मदरसे में आकर बैठना ही शुरू किया था कि अचानक तार टूट कर बच्चों पर गिर पड़ा। किसी तरह बच्चों को हटा कर डंडे से तार हटाया। सूचना पर विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने तार को जोड़ कर सप्लाई चालू कर दी, लेकिन दुबारा संभावित हादसे को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी है। भोपा बिजलीघर के जेई ने बताया कि तारोें को मदरसे से हटाया जाएगा।
विज्ञापन