{"_id":"49-45511","slug":"Muzaffar-nagar-45511-49","type":"story","status":"publish","title_hn":" अंतवाड़ा में लेखपाल को बंधक बनाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतवाड़ा में लेखपाल को बंधक बनाया
Muzaffar nagar
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली, 17 नवंबर। अंतवाड़ा गांव में तालाब की पैमाइश करने गए लेखपाल के साथ कुछ युवकों ने अभद्रता करते हुए बंधक बना लिया। जिसे पुलिस ने मौके पर जाकर मुक्त कराया। लेखपाल ने तीन आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
क्षेत्र के गांव अंतवाड़ा में शिव मंदिर के पास बने तालाब को मंदिर कमेटी ने ताजपुर के ग्रामीण को ठेके पर दे रखा है, जिसमें सिंघाडे़ लगा रखे हैं। शनिवार दुपहर को हल्का लेखपाल बचन सिंह ने गांव जाकर इस तालाब की पैमाइश शुरू कर दी। जिसका वहां पर मौजूद कुछ युवकों ने विरोध किया। आरोप है कि इन युवकों ने लेखपाल के साथ अभद्रता करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली और उसे बंधक बना लिया। लेखपाल ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। तब बाद में पुलिस मौके पर गई, तो आरोपी फरार हो गए। लेखपाल ने अंतवाड़ा निवासी बिट्टू समेत तीन आरोपियों के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन