फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   आत्मदाह की चेतावनी से हड़कंप

आत्मदाह की चेतावनी से हड़कंप

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Muzaffar nagar
Muzaffar nagar Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खतौली, 17 नवंबर। जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए भटक रहे वृद्ध तुलसीराम ने 21 नवंबर को दिल्ली में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग कार्यालय के समक्ष आत्मदाह की चेतावनी देकर प्रशासन की नींद उड़ा दी। आयोग की ओर से मिले निर्देश के बाद स्थानीय पुलिस उसकी तलाश में दबिश डाल रही है, मगर वह हाथ नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन

खतौली के मुहल्ला लाल मोहम्मद निवासी वृद्ध तुलसीराम का कहना है कि खतौली शुगर मिल ने उसकी जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है, जिसे कब्जा मुक्त कराने के लिए वह छह वर्षों से अधिकारियों के यहां चक्कर काट रहा है, मगर उसे न्याय नहीं मिल सका। तीन साल पहले उसने शासन प्रशासन के रवैये से क्षुब्ध होकर जिला मुख्यालय पर आत्मदाह करने का प्रयास किया था, जिसमें पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उसने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग से भी न्याय की गुहार लगाई, मगर यहां से उसे न्याय नहीं मिला। अब इससे क्षुब्ध होकर तुलसीराम ने 21 नवंबर को दिल्ली में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग कार्यालय के समक्ष आत्मदाह किए जाने की चेतावनी दी है। इसके बाद आयोग ने स्थानीय प्रशासन से इस मामले की जानकारी करने को कहा।पुलिस आसपास के क्षेत्रों तथा उसके रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed