फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   936 million foundation plans

936 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे सीएम 

Tue, 19 Jul 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 19 Jul 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
936 million foundation plans
मेधावियों को बांटी जाएंगी साइकिल। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जिले में 936 करोड़ की लागत से पूरी होने वाली 21 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इनमें मुजफ्फरनगर-सहारनपुर मार्ग भी शामिल हैं। इन सभी योजनाओं का पैसा जारी हो चुका है। 
विज्ञापन


डीएम दिनेश सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा बनाए जा रहे मुजफ्फरनगर- सहारनपुर मार्ग का शिलान्यास करेंगे। नगर पालिका द्वारा बनवाई जा रही सरकुलर रोड की सड़क, बरला-बसेडा मार्ग के चौड़ीकरण, देवबंद ब्रांच डाउन पटरी मार्ग की मरम्मत, तितावी नहर की पटरी का कार्य, ग्राम रसूलपुर जाटान में पेयजल योजना, बघरा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खतौली में ट्रामा सेंटर, दूधली में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,
विज्ञापन


जिला महिला चिकित्सालय में 100 शैया का मैटरनिटी विंग भवन, सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय, खाइखेड़ा पेयजल योजना, शहर में पूर्व क्षतिग्रस्त सीवर लाइन को बदलने एवं गृह संयोजन के कार्य, सरकुलर रोड पर पाइप लाइन बिछाने का कार्य, काली नदी के किनारे बाढ़ सुरक्षा योजना, रामराज खादर में गंगा नदी के दायें किनारे पर तटबंध का निर्माण कार्य, तीर्थ स्थल शुक्रताल में स्नान घाट के निर्माण का कार्य, मंसूरपुर में रेल उपरगामी सेतु निर्माण, काली नदी पर दो लेन सेतु एवं पहुंच मार्ग निर्माण, खतौली में साइकिल ट्रैक का निर्माण, बचन सिंह कालोनी में नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगधाड़ी में नहीं हुए विकास कार्य
गंगधाड़ी के मनोज कुमार ने मुख्यमंत्री अखिलेेश यादव को पत्र भेजकर कहा कि सपा सरकार के चार साल में उनके गांव में एक भी विकास कार्य नहीं हुआ है। गांव में पानी भर जाता है और चलने के लिए सड़क तक नहीं है। गांव के तालाब पर कब्जा हो गया है। हमारे गांव में प्रदेश सरकार का विकास कहीं भी दिखाई नहीं देता है। 

मुख्यमंत्री का विरोध करेगी शिवसेना
शिवसेना ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर धर्म के नाम पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए काले झंडे दिखाकर विरोध करने का निर्णय लिया है। बैठक में ललित मोहन शर्मा, जिला प्रमुख नरेंद्र पंवार, योगेंद्र शर्मा, मुकेश त्यागी, आनंदप्रकाश गोयल, देवेंद्र चौहान, लोकेश सैनी आदि मौजूद रहे। 

सांध्यकालीन कक्षाओं की रखेंगे मांग
रालोद छात्र सभा के जिलाध्यक्ष पराग चौधरी ने कहा कि सांध्यकालीन कक्षाएं चलाने की मांग को लेकर वे मुख्यमंत्री अखिलेेश यादव से मिलेंगे। चौधरी ने कहा कि इस समय छात्रों के सामने एडमिशन न होना सबसे बड़ी समस्या है। प्रदेश सरकार इसे लेकर गंभीर नहीं हैं। 


दो कैबिनेट मंत्री रहेंगे मौजूद
प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यक्रम में प्रदेश के दो कैबिनेट मंत्री शामिल रहेंगे। इसमें प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री साहब सिंह सैनी, प्रदेेश के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मंत्री राम सकल गुर्जर शामिल हैं। इन दोनों मंत्रियों के सरकारी कार्यक्रम भी आ चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed