फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जिम्मेदारी मानकर बच्चों को पढ़ाई कराएं: सिंह

जिम्मेदारी मानकर बच्चों को पढ़ाई कराएं: सिंह

Thu, 16 May 2019 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
जिम्मेदारी मानकर बच्चों को पढ़ाई कराएं: सिंह
मोरना। इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल में जनपद के सभी सीबीएसई स्कूलों के अध्यापकों के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रबंधक डा. उदयवीर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
विज्ञापन

ट्रेनर धीरज सिंह ने कहा कि बच्चों को शारीरिक, मानसिक और चारित्रिक रुप में मजबूत करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। शैक्षिक मूल्यों और अच्छे संस्कारों को ऊपर उठाकर सफलता तक कठिन मेहनत करना ही हमारा लक्ष्य हो, तो बच्चों का आने वाला कल अपने आप सुधर जाएगा। शिक्षा को रोजगार न समझकर बल्कि अपनी जिम्मेदारी मानकर बच्चों को पढ़ाई कराएं तो सफलता आपके कदम चूमेगी। इस मौके पर क्लास रूम मैनेजमेंट पर बिंदुवार महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यशाला में कस्बा बुढ़ाना से जयदेव कुमार, बीबीपुर से मनीषा पांचाल, गरिमा, जीसी पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर से लता गुप्ता, रुचि रानी, ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल लालूखेड़ी से परविंद्र कुमार, जीएसएस एकेडमी से अर्चना सिंघल, गुरुदयाल पब्लिक स्कूल कुटेसरा से नीतिश कुमार, केके पब्लिक स्कूल खतौली से गीता रानी, न्यू स्टेपिंग स्टोन पब्लिक स्कूल पुरकाजी से अंबिका त्यागी, राना पब्लिक स्कूल से रविंद्र मेनवाल, एसडी पब्लिक स्कूल से रीता जैन, विपुल तोमर, श्री दीवान सिंह पब्लिक स्कूल से राखी, श्रीराम पब्ल्कि स्कूल खतौली से मनोज कुमार आदि मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि विराज सिंह व प्रधानाचार्चा रेनू शर्मा ने आगंतुक शिक्षकों को पुष्प भेंटकर सम्मानित किया। कार्यशाला के आयोजन में अजय गुप्ता, राकेश सिंह, रीता शर्मा आदि ने मुख्य भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed