फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   छात्रवृति की होगी जांच, पेंशन पाने वालों का होगा सत्यापन

छात्रवृति की होगी जांच, पेंशन पाने वालों का होगा सत्यापन

Sat, 04 May 2019 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
छात्रवृति की होगी जांच, पेंशन पाने वालों का होगा सत्यापन
मुजफ्फरनगर। डीएम अजय शंकर पांडेय ने कहा कि जिले को विकास कार्यों में प्रदेश में प्रथम स्थान पर लाना है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभाग अपने-अपने कार्यों की दैनिक मॉनीटरिंग करें। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में जनता को शुद्ध पानी मिलना चाहिए। हैंडपंप और ओवरहेड टैंक की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

विकास भवन में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में डीएम ने सीएमओ से कहा कि चिकित्सकों की सीएचसी व पीएचसी पर उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए। दोबारा निरीक्षण में अनुपस्थित पाए जाने वाले चिकित्सकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने छात्रवृत्ति की समीक्षा करते हुए कहा कि अभी से ही अधिकारियों की टीम लगाकर छात्रवृत्ति की जांच कराई जाए। पेंशन योजनाओं की समीक्षा करते हुए समस्त बीडीओ से कहा कि वह पेंशन योजनाओं का सत्यापन शीघ्र पूर्ण करा लें। चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के बाद मनरेगा के अंतर्गत कार्य शुरू कराए जाएं। तालाबों की खुदाई मनरेगा के अंतर्गत होगी। अफसर अपने विभागों के मासिक, पाक्षिक, साप्ताहिक व दैनिक लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करें। लक्ष्य पूर्ण न होने व कार्य में लापरवाही पर बीडीओ निलंबित होंगे।
विज्ञापन

डीएम ने आरईएस विभाग की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता न करने की बात कही। निर्माण कार्यों की जांच कराई जाएगी। अगर कोई अनियमितता मिलती है तो तत्काल कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने पंचायती राज विभाग व जल निगम को निर्देश दिए कि रमजान शुरू होने वाले है और गर्मी का भी मौसम है, इसलिए हैंडपंपों की स्थिति जांच ले और जहां रिबोर कि स्थिति है वहीं पर रिबोर करा ले। रिबोर की वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा जांच कराई जाएगी। सीएमओ को काली और हिंडन नदी के किनारे के हैंडपंपों की जांच के आदेश दिए। डीएसओ ने बताया कि आधार फीडिंग का कार्य चल रहा है शीघ्र पूर्ण करा लिया जाएगा। ई-पॉस मशीनों का वितरण गांवों मेें भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि राशन कार्ड की यूनिट की भी जांच कराई जाएगी। गेहूं की खरीद लक्ष्य के अनुसार पूरी करने के निर्देश अफसरों को दिए। ईओ पालिका को शहर की सफाई पर ध्यान देने के लिए कहा। विद्युत व्यवस्था को सुचारु रखने के निर्देश भी दिए। उप निदेशक कृषि और बीएसए को विभाग की योजनाओं को पारदर्शिता के साथ संचालित करने के लिए कहा। बैठक में सीडीओ अर्चना वर्मा, सीएमओ डॉ. पीएस मिश्रा, डीडीओ, पीडी, अर्थ संख्या अधिकारी सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।


स्कूलों का टाइम बदला
मुजफ्फरनगर। डीएम ने जिले के कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों में सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक ही पढ़ाई के आदेश जारी किए है। गर्मी को देखते हुए यह आदेश जारी किए गए। डीएम ने बताया कि यह आदेश परिषदीय विद्यालयों के साथ सीबीएसई, आईसीएसएसी के सभी विद्यालयों में लागू होगा। दोपहर में 12 बजे के बाद कक्षा आठ तक के किसी स्कूल में पढ़ाई नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed