फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ऋषिपाल भाटी के संचालक पद की सदस्यता समाप्त

ऋषिपाल भाटी के संचालक पद की सदस्यता समाप्त

Thu, 25 Apr 2019 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
ऋषिपाल भाटी के संचालक पद की सदस्यता समाप्त
ऋषिपाल भाटी के संचालक पद की सदस्यता समाप्त
विज्ञापन

खतौली। शासन की ओर से ऋषिपाल भाटी की संचालक सदस्य के रूप में सदस्यता समाप्त कर दी गई है। यह आदेश प्रमुख सचिव संजय आर भूसरेड्डी की ओर से जारी किया गया है। इस आदेश की पुष्टि गन्ना विकास समिति के चेयरमैन ओमवीर सिंह ने की है। भाटी की सदस्यता समाप्त होने पर समिति के डायरेक्टरों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।

बृहस्पतिवार को सहकारी गन्ना विकास समिति में बैठक के दौरान चेयरमैन ओमवीर सिंह ने जारी बयान में बताया कि पिछले वर्ष 25 अप्रैल को समिति की बैठक में गांव पलड़ा निवासी ऋषिपाल भाटी को उप्र सहकारी समिति नियम के अनुसार संचालक एवं सभापति के पद पर लगातार दो कार्यकाल तक रहने के बाद तीसरी बार भी संचालक के पद पर रहने को लेकर इस पद से हटाए जाने का प्रस्ताव पारित किया था। इस प्रस्ताव के विरुद्ध ऋषिपाल भाटी हाईकोर्ट में भी पहुंचे। चेयरमैन ने बताया कि चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग, शासन के प्रमुख सचिव संजय आर. भूसरेडडी ने समिति की बैठक में पारित प्रस्ताव को सही मानते हुए ऋषिपाल भाटी की संचालक सदस्य की सदस्यता समाप्त करने आदेश जारी किए हैं। समिति के सदस्यों में खुशी का आलम है। बैठक में डायरेक्टर चौधरी उदयवीर, प्रशांत, बोबिंद्र सहरावत, प्रवेश उर्फ लटूरा, बाबूराम गुर्जर, बोबी मीरापुर खुर्द, सुमित कुमार एडवोकेट, राजेंद्र, संतरपाल, योगेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed