{"_id":"5cb4ca15bdec2214787e4dc5","slug":"91555352085-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे चरण के मतदान के लिए फोर्स रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे चरण के मतदान के लिए फोर्स रवाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे चरण के मतदान के लिए फोर्स रवाना
मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव का प्रथम चरण सकुशल संपन्न होने के साथ ही जनपद में आए फोर्स के साथ ही चुनाव ड्यूटी वाले जिले के सभी पुलिसकर्मियों को भी दूसरे चरण के चुनाव में ड्यूटी के लिए रवाना कर दिया गया है।
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 18 अप्रैल को मतदान होना है, जिसके लिए बड़ी तादाद में जिले के पुलिसकर्मियों की ड्यूटी चुनाव में लगी है। जनपद में प्रथम चरण के दौरान 11 अप्रैल को हुए मतदान में आए फोर्स की पहले ही रवानगी हो चुकी है, जबकि होमगार्ड व पीआरडी जवानों को भी 13 अप्रैल को चुनाव ड्यूटी पर रवाना किया जा चुका है। जिले के चुनाव ड्यूटी वाले पुलिसकर्मियों को अफसरों द्वारा 14 व 15 अप्रैल को शहर में निकलने वाले जुलूसों के लिए रोका गया था, जिन्हें जुलूस संपन्न होने के साथ ही चुनाव ड्यूटी के लिए रवाना कर दिया गया है। जिले के अधिकांश पुलिसकर्मी चुनाव ड्यूटी पर रवाना होने के साथ ही अब जनपद के थानों में पुलिस फोर्स की भारी कमी हो गई है। हालांकि अफसरों का कहना है कि मौजूदा फोर्स के साथ ही प्रभावी पुलिसिंग की जाएगी।