{"_id":"5cb4c9f7bdec2213f52b9343","slug":"91555352055-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत तार टूटने से सात बीघा फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत तार टूटने से सात बीघा फसल जली
विज्ञापन
विद्युत तार टूटने से सात बीघा फसल जली
मीरापुर। गांव सिकंदरपुर में हाईटेंशन विद्युत तार टूटने से एक किसान की करीब सात बीघा गेहूं फसल जल गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाकर करीब आठ बीघा फसल को नुकसान होने से बचा लिया।
गांव सिकंदरपुर के जंगल में हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर किसान इसरार पुत्र मोहम्मद असलम के गेहूं के खेत में गिर गया। तार से निकली चिंगारी से आग लगने के कारण करीब सात बीघा फसल जल गई। मौके पर सैकड़ों किसान इकट्ठा हो गए। उन्होंने किसी तरह आग पर काबू पाकर करीब आठ बीघा फसल को बचा लिया। पीड़ित किसान ने जली फसल से 50 हजार रुपये की हानि बताई है। किसान ने एसडीएम जानसठ को प्रार्थना पत्र देकर क्षति पूर्ति की मांग की है।