फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   आंबेडकर के संघर्ष से ही दलित व पिछड़ा समाज मुख्यधारा से जुड़ा : गांगुली

आंबेडकर के संघर्ष से ही दलित व पिछड़ा समाज मुख्यधारा से जुड़ा : गांगुली

Sun, 14 Apr 2019 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
आंबेडकर के संघर्ष से ही दलित व पिछड़ा समाज मुख्यधारा से जुड़ा : गांगुली
आंबेडकर के संघर्ष से ही दलित व पिछड़ा समाज मुख्यधारा से जुड़ा : गांगुली
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। वाल्मीकि कालोनी में बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन कार्यों को याद किया।
जयंती कार्यक्रम में अतिथियों ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में भाजपा नेता राकेश गांगुली ने कहा कि संविधान के निर्माता बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के संघर्ष से ही आज दलित व पिछड़ा समाज मुख्यधारा में आ पाया है। शिक्षा के बिना समाज का उत्थान संभव नहीं है। डा. महेंद्र सैनी ने कहा कि देश की वर्तमान सरकार बाबा साहब के पदचिंह्नों पर चलकर सबका साथ सबका विकास का कार्य कर रही है। इस मौके पर मोनू गांगुली, अशोक वाल्मीकि, सीताराम, राजेश गांगुली, अनुज गांगुली, विजय गांगली, राखी भारती आदि रहे। महर्षि वाल्मीकि मंदिर में कार्यक्रम में दीपक वाल्मीकि ने कहा कि समाज में प्रतिभा बहुत है बस केवल अपनी प्रतिभा को पहचानने की जरूरत है। समाज के उत्थान के लिए हमें कड़ी मेहनत करनी होगी। राजेंद्र वाल्मीकि ने कहा कि समाज की बागडोर अब युवा पीढ़ी के हाथों में है। अपने और बाबा साहब के सपनों को पूरा करने के लिए हमें कड़ी मेहनत करनी होगी। संदीप वाल्मीकि ने भीमा कोरेगांव की घटना का उदाहरण देकर समाज में नई ऊर्जा प्रवाहित की। इस दौरान युवा पीढ़ी ने बुराईयों से दूर रहते हुए बाबा साहब के उपदेशों को जीवन में उतारने की शपथ ली। इस मौके पर सौरभ वाल्मीकि, राहुल वाल्मीकि, सतीश लहरी, कुलदीप लहरी, सुनील, सोनू, झंझरवाल, गोविंद, विपुल, विशाल आदि रहे। उधर, धारूवाला गांव में भी बाबा साहब की जयंती 128 वीं धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में राजवीर गौतम, महावीर गौतम, कंवरपाल, मोहर सिंह, मनीष कर्णवाल, गोविंद, सुरेश, बिजेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed