{"_id":"5ca79f97bdec2213fb2cd22b","slug":"91554489239-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों के उचित आश्वासन के बाद हिंदू महापंचायत स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों के उचित आश्वासन के बाद हिंदू महापंचायत स्थगित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिकारियों के आश्वासन के बाद हिंदू महापंचायत स्थगित
देवबंद (सहारनपुर)। अपहृत हिंदू युवती की बरामदगी न होने पर बजरंग दल की छह अप्रैल को तलहेड़ी बुजुर्ग में होने वाली हिंदू महापंचायत को पुलिस अधिकारियों के उचित आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया है।
गौरतलब है कि करीब एक पखवाड़े पूर्व तलहेड़ी बुजुर्ग से एक हिंदू युवती का दूसरे समुदाय के युवक ने अपहरण कर लिया था। बजरंग दल समेत अन्य हिंदू संगठनों ने पांच अप्रैल तक युवती की बरामदगी नहीं होने पर छह अप्रैल को महापंचायत की चेतावनी दी थी। शुक्रवार को बजरंग दल के विकास त्यागी, विहिप के जिला मंत्री आशीष रोड, जिपं सदस्य अजय कुमार, सुशील जायसवाल, चौकी प्रभारी नंदकिशोर शर्मा, जितेंद्र नौटियाल और प्रदूमन रोड के बीच वार्ता हुई। बाद में एसपी देहात विद्यासागर मिश्र और सीओ अजेय शर्मा से फोन पर बातचीत की गई। जिसमें उच्चाधिकारियों ने पुलिस फोर्स की चुनाव ड्यूटी में अति व्यस्तता को लेकर मजबूरी दर्शाते हुए अपहृत युवती को अतिशीघ्र बरामद किए जाने का आश्वासन दिलाया। पुलिस ने अधिकारियों ने अपहर्ता के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने तथा पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद का भरोसा भी दिलाया। जिसके बाद हिंदू संगठनों ने महापंचायत को स्थगित कर दिया।