फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   उतर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरु

उतर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरु

Sat, 09 Mar 2019 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
उतर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन  शुरु
उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शुक्रवार से यूपी बोर्ड की परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य शुरू हो गया। हालांकि पहले दिन मूल्यांकन की गति काफी धीमी रही, क्योंकि ड्यूटी पर लगाए गए शिक्षकों ने मूल्यांकन केंद्रों पर आकर अपनी आमद कराई। मूल्यांकन का कार्य 15 दिनों तक चलेगा। हाईस्कूल और इंटर की कॉपियां जांचने के लिए शहर में तीन कॉलेजों में मूल्यांकन केंद्र बनाए गए है। मूल्यांकन के लिए करीब डेढ़ हजार शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।

दीपचंद ग्रेन चेंबर इंटर कॉलेज नई मंडी और शहर के इस्लामिया इंटर कॉलेज में हाई स्कूल की उत्तर पुस्तिकाएं जांचने का कार्य प्रारंभ हुआ। जबकि जीआईसी में बनाए गए मूल्यांकन केंद्र में इंटर की कापियां का मूल्याकंन किया जाएगा। जिले भर के 261 स्कूल, कॉलेजों के करीब डेढ़ हजार शिक्षकों को मूल्यांकन ड्यूटी पर लगाया गया है। जीआईसी के प्रधानाचार्य ब्रजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को कॉलेज में बाढ़ सेंटर की इंटर भौतिक विज्ञान की पुन: परीक्षा कराई गई। इसके बावजूद भी मूल्यांकन का कार्य शुरू किया गया। जीआईसी में 49 हेड निरीक्षक शिक्षक और 411 शिक्षक नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed