फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   निबंध में विदिशा और क्विज में वंश प्रताप बने विजेता

निबंध में विदिशा और क्विज में वंश प्रताप बने विजेता

Tue, 05 Mar 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
निबंध में विदिशा और क्विज  में वंश प्रताप बने विजेता
उच्च प्राथमिक विद्यालय कमालपुर ने जमाई धाक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालयों के विजेता छात्र-छात्राओं की घोषणा की गई। बीएसए ने जनपद स्तर पर पुरस्कार हेतु चयनित विद्यार्थियों की सूची राज्य परियोजना निदेशक लखनऊ को भेज दी है। निबंध और क्विज प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय कमालपुर की विदिशा तथा वंश प्रताप ने श्रेष्ठता हासिल की।

बेसिक शिक्षा परिषद के उच्च प्राथमिक विद्यालय वर्ग में एक सप्ताह तक कराई गई निबंध, कला, क्विज और गणित एवं विज्ञान प्रदर्शनी के विजेता छात्र-छात्राओं की सूची जनपद स्तर पर पुरस्कार हेतु राज्य परियोजना निदेशालय लखनऊ को भेजी गई है। बीएसए योगेश शर्मा द्वारा प्रेषित सूची में विजेता विद्यार्थियों के नामों की घोषणा की गई। निबंध प्रतियोगिता में शाहपुर क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल कमालपुर की छात्रा विदिशा प्रथम, सदर क्षेत्र के मिमलाना से रीतू द्वितीय तथा बागोवाली की आमना एवं मोरना क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय भोपा की नंदिता तृतीय चुनी गई। कला प्रतियोगिता में खतौली क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय लोहड्डा से अनुष्का, शाहपुर विकास खंड के गोकुलपुर से तालिब द्वितीय, बघरा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय तितावी से हर्ष कुमार तृतीय रहे। क्विज प्रतियोगिता में शाहपुर क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल कमालपुर के छात्र वंश प्रताप प्रथम, सदर क्षेत्र के निराना से ललित द्वितीय, भोपा के कस्तूरबा गांधी स्कूल से फरहान तृतीय रही। विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक निराना की रश्मि प्रथम, जानसठ विकास खंड के कन्या जूनियर हाईस्कूल की अर्शी द्वितीय तथा भोपा के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की निहारिका को तृतीय स्थान मिला। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान योजना में विजेता छात्र-छात्राओं की सूची राज्य परियोजना निदेशक को प्रेषित कर दी गई है। जनपद स्तर पर पुरस्कार हेतु विद्यार्थी का चयन किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed