फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भाकियू ने आतंकी हमले की निंदा की

भाकियू ने आतंकी हमले की निंदा की

Fri, 15 Feb 2019 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
भाकियू ने आतंकी हमले की निंदा की
आतंकियों को सरकार मुंहतोड़ जवाब देें: टिकैत
विज्ञापन

भौराकलां। बृहस्पतिवार को श्रीनगर के पुलवामा में आतंकी हमले में 30 जवानों के शहीद होने की खबर ने हर किसी को झकझोर दिया है। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने मृतक जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि आतंकियों ने कायराना हरकत की है। सरकार को ठोस कार्रवाई करनी चाहिए, जिससे दोबारा इस प्रकार की घटना न घट सके। सरकार को आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देना होगा। आतंकी हमले की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के ग्रामीणों की मिली सिसौली एवं भौराकलां आदि गांव में शोक की लहर दौड़ गई। क्षेत्र के काफी संख्या में युवा श्रीनगर में तैनात हैं। उनका कुशलक्षेम जानने के लिए परिजन बेचैन रहे। हमले की सूचना से ग्रामीण युवाओं में पाकिस्तानी आतंकियों के प्रति बेहद आक्रोश है। भौराकलां निवासी बुजुर्ग किसान रामफल सिंह, सुरेश शर्मा सिसौली के डॉ बाबूराम मलिक, सुरेश सिंघल राजेंद्र सिंह आदि ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि आतंकियों ने निर्दोष जवानों की हत्या की है। सरकार को जल्द से जल्द जवानों की शहादत का बदला लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed