फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   धार्मिक कार्यो में दान से मिलता है पुण्य:एसएसपी

धार्मिक कार्यो में दान से मिलता है पुण्य:एसएसपी

Fri, 15 Feb 2019 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
धार्मिक कार्यो में दान से मिलता है पुण्य:एसएसपी
मीरापुर थाने के मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा
विज्ञापन

मीरापुर। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने थाना परिसर स्थित मंदिर में स्थापित होने वाली प्रतिमाओं की पूजा अर्चना करने के बाद मंदिर के जीर्णोद्घार का शिलान्यास किया। उन्होंने थाने की व्यवस्था की सराहना की।
थाना परिसर स्थित भगवान शिव के मंदिर का जीर्णोद्घार कार्यक्रम के अंतर्गत मंदिर में विभिन्न देवी देवताओं की नौ प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम जारी है। पंडित अंकज शर्मा की देखरेख में चल रहे तीन दिवसीय पूजा अर्चना के दूसरे दिन एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने पूजा अर्चना कर मंदिर के जीर्णोद्घार का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक कार्यों में दान करने से पुण्य प्राप्त होता है। उन्होंने थाने का निरीक्षण कर थाना परिसर की व्यवस्था पर खुशी जाहिर की। प्रभारी इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार की प्रात: मूर्तियों की शोभायात्रा कस्बे के मुख्यमार्गों से निकाली जाएगी। शोभायात्रा के बाद सभी नई मूर्तियों की स्थापना की जाएगी। एसपी देहात आलोक शर्मा, सीओ सोमेंद्र नेगी, एसएसआई जितेंद्र यादव, पूर्व चेयरमैन जहीर कुरैशी, पूर्व चेयरमैन नवीन सैनी, मानवेन्द्र शर्मा, पीयूष जैन, मुकेश शारदा, मनोज मदान, विकास गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


छात्र की मौत के मामले में ग्रामीणों ने समझौता कराया
मीरापुर। गांव कासमपुर खोला में ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आए बच्चे की मौत के बाद ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद कर मामले में समझौता करा दिया। बीआईटी चौकी प्रभारी दरोगा यूनुस खान ने बताया कि गांव कासमपुर खोला में बुधवार को छात्र गौरव (7) पुत्र किशोर की गांव के स्कूल के पास ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से मौत हो गयी थी। ग्रामीणों ने दोनो पक्षों को आपस में बैठाकर आर्थिक मदद के जरिए मामले का निपटारा करा दिया। मृतक बच्चा गांव के प्राइमरी स्कूल का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां-बेटी पर हमला किया
मीरापुर। गांव संभलहेड़ा में एक व्यक्ति ने हमला कर एक महिला सलमा व उसकी बेटी नगमा को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित परिवार की ओर से घायल महिला सलमा के बेटे सोनू ने आरोपी के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने पीड़ित महिलाओं को उपचार के लिए जानसठ सीएचसी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed