फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नमाज पर पाबंदी लगाना वर्ग विशेष के अधिकारों का हनन: उलमा-MUZAFFARNAGAR

नमाज पर पाबंदी लगाना वर्ग विशेष के अधिकारों का हनन: उलमा-MUZAFFARNAGAR

Wed, 26 Dec 2018 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
नमाज पर पाबंदी लगाना वर्ग विशेष के अधिकारों का हनन: उलमा-MUZAFFARNAGAR
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

देवबंद(सहारनपुर)। नोएडा पुलिस द्वारा कंपनियों को नोटिस जारी कर कर्मचारियों पर पार्क में नमाज पढ़ने की पाबंदी लगाए जाने पर देवबंदी उलमा ने सख्त नाराजगी का इजहार किया है। उलमा का कहना है कि ंहिंदुस्तान में ऐसा कोई कानून नहीं है जो इबादत करने से रोकता हो। दोहरे मापदंड अपनाकर वर्ग विशेष के अधिकारों का हनन किया जा रहा है।

फतवा ऑनलाइन के चेयरमैन मौलाना मुफ्ती अरशद फारुकी ने कहा कि हिंदुस्तान में रिवाज रहा है कि खास मौकों पर मस्जिदों में होने वाली नमाज के दौरान अगर जगह कम पड़ती हैं तो सड़क पर नमाज पढ़ने के लिए पुलिस प्रशासन इंतजाम करता है, लेकिन अगर कहीं इस प्रकार के अमल से लड़ाई झगड़े का खतरा हो और पुलिस प्रशासन रोकता है तो कारण पूछते हुए उनका सहयोग करना चाहिए। मगर बिना वजह पुलिस इबादत करने से रोकती है तो यह सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान वो मुल्क है जहां हिंदू समाज के लोग मुस्लिमों की इबादत के लिए व्यवस्था बनाते हैं और मुसलमान हिंदू भाईयों की पूजा पाठ के लिए इंतजाम करते हैं। ऐसे मुल्क में इस तरह की पाबंदी लगाना समझ से परे है और हिंदुस्तान में इस प्रकार की रुकावट के लिए कोई कानून ही नहीं है। मजलिस इत्तेहाद-ए-मिल्लत के प्रदेशाध्यक्ष मुफ्ती अहमद गौड़ का कहना है कि पुलिस प्रशासन सरकार के इशारे पर दोहरे मापदंड अपना रहा है। नमाज मस्जिदों में अदा होनी चाहिए इससे इंकार नहीं किया जा सकता, लेकिन नमाज एकता का प्रतीक है इसे भी झुठलाया नहीं जा सकता। पार्क में नमाज पढ़ने से रोका जाना यह सरकार का एक समुदाय के साथ सौतेला व्यवहार है, जबकि दूसरे धर्मों के विशेष आयोजनों के दौरान बाजारों से होकर निकालने वाले जुलूसों के चलते घंटों आवाजाही प्रभावित होती है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस पर कभी किसी ने ऐतराज नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार सबकी है इसलिए सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वह सभी के लिए व्यवस्था कराए। मदरसा जामिया शेखुल हिंद के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती असद कासमी का कहना है कि नमाज पढ़ने पर रोक लगाया जाना बेहद अफसोसनाक है। हिंदुस्तान में हर धर्म के लोग रहते हैं और उन्हें अपने मजहब के मुताबिक जिंदगी गुजारने और इबादत करना का पूरा अधिकार है। मुसलमान कोई बड़ा आयोजन कर घंटों इबादत नहीं करता बल्कि उसे नमाज अदा करने के लिए चंद मिनट लगते हैं। इसमें किसी को कोई परेशानी भी नहीं होती। नमाज पर पाबंदी लगाया जाना शर्मनाक है। नोएडा पुलिस को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed