फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   रतनपुरी में तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ

रतनपुरी में तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ

Tue, 23 Oct 2018 11:43 PM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
रतनपुरी में तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ
रतनपुरी में तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ
विज्ञापन

रतनपुरी। मनसा देवी मंदिर पर शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। मंदिर समिति ने हवन द्वारा मेले का शुभारंभ किया।
रतनपुरी स्थित मनसा देवी मंदिर में सोमवार को दूर दराज से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर मन्नत मांगी। मंदिर प्रांगण में लगे मेले में लोगों ने जमकर खरीददारी की। मेले में काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। मेले समिति के स्वयंसेवकों ने भीड़ को संभालते हुए व्यवस्था बनाई। बच्चों एवं महिलाओं ने कई प्रकार के मनोरंजन के साधनों झूलों एवं जंपिंग और चाट पकोड़ियों का लुत्फ उठाया। मनसा देवी मंदिर समिति रतनपुरी के अध्यक्ष तरसपाल सिंह चेयरमैन ने मनसा देवी मंदिर के इतिहास के विषय में बताते हुए कहा कि आज से लगभग 47 वर्ष पहले गांव के ही दो भाई किसान रुमाल सिंह और शंभू यहां पर हल चला रहे थे। किसान रुमाल सिंह और शंभू ने मूर्ति को निकालकर सफाई करके उसे वहीं पर स्थापित कर दिया। मेले में समिति के सचिव बिजेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष सुभाष चंद, नरेंद्र सिंह, ओमकार सिंह, कालू सिंह, रवि फौजी, ओमपाल सिंह, शोभाराम आदि का सहयोग रहा। इस अवसर पर मेले में आयोजित दंगल में भाकियू के खतौली ब्लॉक अध्यक्ष कपिल सोम ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर दंगल का शुभारंभ किया। दंगल में सुरैना गाजियाबाद के पहलवान सतेंद्र और रार्धना के पहलवान नीरज के बीच 2100 रुपये की कुश्ती बराबरी पर छूटी। रतनपुरी पहलवान अरुण सोम ने करनावल के पहलवान भूरा उर्फ महेश को 1100 रुपये की कुश्ती में हराया। समौली के योगेंद्र पहलवान ने शामली के हरीश को हराकर 2100 रुपये की कुश्ती जीती। गिरी पहलवान करनावल ने 1100 रुपये की कुश्ती में सचिन पहलवान हस्तिनापुर मेरठ को हराया। जॉनी पहलवान रतनपुरी ने 1100 रुपये की कुश्ती में बरवाला के पहलवान सोबान को हराया। शाहबान निवासी भनवाड़ा ने बाबी पहलवान मढकीमपुर को धूल चटाई। दंगल में चौधरी ओमप्रकाश कैलाश नगर और मोनू सोम रतनपुरी ने रेफरी की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed