फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   एक मिल में गन्ना आपूर्ति कर सकेंगें किसान

एक मिल में गन्ना आपूर्ति कर सकेंगें किसान

Fri, 05 Oct 2018 12:21 AM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
एक मिल में गन्ना आपूर्ति कर सकेंगें किसान
एक मिल में गन्ना आपूर्ति कर सकेंगे किसान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरथावल। गन्ना पर्यवेक्षक एवं मिल कर्मचारियों के समक्ष चरथावल के किसानों ने अभिलेखों में गन्ने का रकबा कम होने की शिकायत रखी। नए शासनादेश के अनुपालन में इस बार किसान एक मिल में ही गन्ना आपूर्ति कर सकेंगे। इसके लिए क्षेत्र में आवंटित एक क्रय केंद्र का चयन करना पडे़गा।
बृहस्पतिवार को चरथावल में होली चौक के निकट आयोजित गन्ना सट्टा संशोधन कैंप में पर्यवेक्षक नयन कुमार और तितावी मिल के कर्मचारियों ने क्षेत्र के किसानों की दिक्कतों को जाना। किसान दिनेश कुमार आदि ने गन्ने का सही रकबा उनके खातों में नहीं दर्ज किया गया है, जिससे आगामी पेराई सत्र में आपूर्ति करने में दिक्कतें आएगी। कई किसानों ने गन्ने का कच्चा कलेंडर नहीं मिलने का मामला रखा। इस संबंध में रोहाना गन्ना समिति के एससीडीआई विनोद कुमार ने बताया कि किसानों की समस्याओं को आपूर्ति चालू होने से पहले ही निपटा दिया जाएगा। साथ ही इस बार नए नियमों के मुताबिक किसानों को एक मिल पर आपूर्ति कर पाएंगे। इसके लिए उन्हें चयन करना पड़ेगा। चरथावल में अधिक शिकायत मिलने के कारण पिछले सुपरवाइजर को हटाकर नयन कुमार को तैनात किया गया है। इसी वजह से यहां विशेष कैंप लगाया गया है। किसानों की शिकायतों की तत्परता से जांच की जी रही है। उन्होंने बताया कि यदि किसानों ने पिछले पेराई सत्रों में कई मिलों में गन्ना आपूर्ति किया है, तो उन मिलों से आपूर्ति का रकबा हासिल कर चयनित मिल पर आवंटित कर दिया जाएगा। पिछले रिकॉर्ड में आपूर्ति गन्ने के रकबे की पड़ताल के बाद चयनित मिल के कलेंडर में नया रकबा अपडेट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

मृतक 1339 किसानों के नाम कटे
चरथावल। एससीडीआई ने बताया कि समिति क्षेत्र में जांच के बाद 147 किसानों डबल पाए गए हैं, जबकि 89 भूमिहीन और 1339 सदस्य मृतक पाए जाने के कारण उनका नाम विलुप्त कर दिया गया। इसके अलावा गन्ने का रकबे के लिए दर्शाई गई भूमि को राजस्व अभिलेखों से मिलान किया जा रहा है। जांच में फर्जी कलेंडर पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा कुछ नए सदस्यों को जोड़ने के लिए आवेदन मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed