{"_id":"5bb50ac1867a557f60167a50","slug":"91538591425-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान संगठन ने मांगी गांव में अपनी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान संगठन ने मांगी गांव में अपनी सरकार
Updated Thu, 04 Oct 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
प्रधान संगठन ने मांगी गांव में अपनी सरकार
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय प्रधान संगठन ने मांग की है कि 73 संविधान संशोधन की मंशा के अनुरूप ग्राम पंचायतों में सेल्फ गवर्नमेंट के रूप में स्थापित करने के लिए 11वीं अनुसूची में वर्णित 29 विषयों के कोष, कार्य, कर्मी प्रधानों को सौपें जाएं। इसे लेकर कलक्ट्रेट में धरना देकर प्रदर्शन किया।
प्रधान संगठन के जगपाल सिंह बरुकी ने कहा कि गांधीजी का ग्राम स्वराज का सपना आज तक साकार नहीं हो पाया। ग्राम सभाओं में अधिकारी तंत्र हावी है। सरकारों को गांवों में सेल्फ गवर्नमेंट को लेकर अपनी नीति साफ करनी चाहिए। संगठन के जिलाध्यक्ष सतेंद्र कुमार ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार को प्रधानों की इस मांग पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। प्रधानों ने कुल 11 मांगे रखी हैं। इस अवसर पर विजय त्यागी आखलौर, शकील अहमद आदमपुर, अतहर हसन उमरपुर, मुनेश नरोत्तमपुर, यतींद्र कुमार त्यागी रेई, देवेंद्र सिंह, हासिम, जमशेद अली आदि प्रधानों ने विचार रखे। अरविंद रोहाना, दिलशाद, ऋषिपाल हरसौली, राजबल तितावी, देवराज, कर्मवीर, सलीम आदि मौजूद रहे।
महत्वपूर्ण
मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में प्रधान संगठन का धरना-प्रदर्शन