{"_id":"5ba3f656867a557ed20b206a","slug":"91537472086-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भव्य संत सम्मेलन व 60वां वार्षिक महोत्सव मनाया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भव्य संत सम्मेलन व 60वां वार्षिक महोत्सव मनाया जाएगा
Updated Fri, 21 Sep 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
संत सम्मेलन एक अक्टूबर को
खतौली। मोहल्ला दुर्गापुरी में श्रीकृष्ण मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि एक और दो अक्तूबर को मंडी धर्मशाला रेलवे रोड खतौली में महानुभाव श्री जय कृष्णी पंथ का भव्य संत सम्मेलन और मंदिर का 60 वां वार्षिक महोत्सव मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस पावन अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण चंद्र जी की प्राचीन मूर्ति के दर्शन, छप्पन भोग का मंगलमय कार्यक्रम व महानुभाव पंथ प्रमुख आचार्य शेवलीकर बाबा जी, बदनापुर आश्रम महाराष्ट्र की प्रमुख शिष्य गद्दी माधवव्यास शेवलीकर, यह महंती प्रतिष्ठा श्रीकृष्ण मंदिर, जानसठ रोड के संचालक शांतमुनि दादा बिडकर महानुभाव इन्हें प्रदान की जाएगी। धर्म सभा में संपूर्ण भारत वर्ष से साधु संतों का शुभागमन होगा। उन्होंने बताया कि एक अक्तूबर को श्रीकृष्ण मंदिर से भव्य दिव्य आठ सौ साल पुरानी श्रीकृष्ण भगवान की शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से निकलकर मंडी धर्मशाला तक जाएगी। रात में फगवाड़ा पंजाब से पधार रहे श्रीकृष्ण गीता ज्ञान मंदिर के संचालक परम शुकदेव मुनि द्वारा श्री कृष्ण लीलामृत भजन संध्या प्रस्तुत की जाएगी।