फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   छात्र-छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति, बताई गुरु की महिमा

छात्र-छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति, बताई गुरु की महिमा

Thu, 06 Sep 2018 01:07 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति, बताई गुरु की महिमा
मूल्यपरक शिक्षा आज की आवश्यकता : संजीव बालियान
विज्ञापन

मुुजफ्फरनगर। पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर जिले की शिक्षण संस्थाओं में शिक्षक दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विद्यार्थी जीवन में गुरु की महिमा प्रस्तुत की। शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए शिक्षकों का अभिनंदन किया गया।
एसडी गर्ल्स इंटर गांधी कालोनी में आयोजित समारोह में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद डॉ संजीव बालियान ने कहा कि मूल्यपरक शिक्षा आज की आवश्यकता है। शिक्षक के परिश्रम और मार्गदर्शन से बच्चों को प्रेरणा मिलती है। विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्तित्व के विकास में शिक्षक की भूमिका है। सीडीओ अर्चना वर्मा ने विद्यार्थी जीवन के संस्मरण सुनाईं। डीआईओएस प्रवीण कुमार मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत किया। पूर्व प्रधानाचार्य शिव कुमार शर्मा की स्मृति में डीएवी कॉलेज के विधि विभाग के डॉ राजेश गर्ग, छोटूराम कॉलेज के डॉ विजय कुमार, एसडी कॉलेज की डॉ निशा अग्रवाल, केके जैन डिग्री खतौली के डॉ किशोर कुमार, जैन कन्या पाठशाला डिग्री कॉलेज की सोनाली सिंह को पुरस्कृत किया गया। अन्य सम्मान पाने वाले शिक्षकों में प्रधानाध्यापक ललित मोहन गुप्ता, मंजुला यादव, अखिलेशचंद, पूनम शर्मा, विष्णुदत्त त्यागी, साजिदा, रजनीश त्यागी, प्रवीण शर्मा, अनुभूति शामिल रहे। रमेशचंद शर्मा, राजीव मोहन गोयल, आदर्श सिंघल, दीपा सोनी, डॉ नरेश मलिक, डॉ पीके गुप्ता, डॉ एससी वार्ष्णेय, शिवकुमार यादव, विजय शर्मा, सीमा त्यागी, चतुर्मुखी, रजनी गोयल, ममता सिंह, कविता गुप्ता, राकेश कुमार, विनीत चौहान आदि रहे। संचालन डॉ वशिष्ठ भारद्वाज एवं अशोक वर्मा ने किया। मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज में अनमोल सोनी तथा सुस्मित ने कबीर के दोहे सुनाये। विशाल आर्य, देवांश शर्मा, अनमोल सोनी, विनीत कुमार, आर्यन पराशर, आस मौहम्मद, प्रिंस कश्यप, शोएब, मोहित, सुहेल, ध्रुव ने कविता, कहानी, भाषण के माध्यम से विद्यार्थी जीवन में गुरु की महत्ता बताई। प्रधानाचार्य डॉ विनीत चौहान, डॉ रंजन सिंह पुंडीर, सुषमा दीक्षित, मंजू देवी मौजूद रही। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में डीएलएड के प्रशिक्षुओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। प्राचार्य भीम सिंह ने अपने अनुभव साझा किए। छात्र-छात्राओं ने खेलों में विजेता शिक्षकों को पुरस्कृत किया। मीरा शर्मा, राजीव गुप्ता, सरोज तोमर, रामकुमार शर्मा, अनिता चौधरी, जितेंद्र सिंह, पंकज त्यागी, पीयूष शर्मा, विरेंद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


लायंस क्लब ने किया सम्मान
मुजफ्फरनगर। लायंस क्लब सेंट्रल की ओर से रामपुरम स्थित अर्वाचीन इंटरनेशनल हाईस्कूल में शिक्षकों को सम्मानित किया गया। डीआईओएस प्रवीण कुमार मिश्रा ने राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों के दायित्वों का बोध कराया। एमएम इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ विनीत, प्रधानाचार्य रकमपाल सिंह, वैदिक पुत्री इंटर की प्रवक्ता विभूति शर्मा, प्रधानाचार्या वीना शर्मा को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिह्न भेंट किए गए। अध्यक्ष नीरज कुमार, एवं सचिव सतीश शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। छात्रा वैष्णवी, अनुष्का, नवधा, सना, शैफाली, बुसरा ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। सुशीला जोशी, गीता वाधवा, मधु शर्मा मीना यादव, नूतन सिन्हा, ज्योति कश्यप आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed