{"_id":"5b844a2242c79246435d785f","slug":"91535396386-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाला जगदीश प्रसाद कॉलेज की टीम ने वॉलीबाल में जीता गोल्ड मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाला जगदीश प्रसाद कॉलेज की टीम ने वॉलीबाल में जीता गोल्ड मेडल
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाला जगदीश प्रसाद कॉलेज की टीम ने वॉलीबाल में जीता गोल्ड मेडल
मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने 31वीं क्षेत्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में बालक वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल जीता। विद्यालय आने पर सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
प्रधानाचार्य सतीश उपाध्याय ने बताया कि विद्याभारती की ओर से 31वीं क्षेत्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता 22 से 25 अगस्त तक सरस्वती विद्या मंदिर केशवनगर वृंदावन में कराई गई। प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने नंबर 14 तथा नंबर 17 में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता। इस प्रतियोगिता में विद्यालय की नंबर 14 टीम में जयंत , सत्यम सहरावत , सालिम चौधरी, निशांत तोमर , तेजस्वी, मोहम्मद नसीम , तुषार चौधरी , रोबिन चौधरी, आर्यन वर्मा, यश कुमार, आर्यन कुमार शामिल रहे। नंबर 17 टीम में तनिष चौधरी, मनु चौधरी, आशीष सहरावत , विकास कुमार, हिमांशु गौतम, विशांक लांबा, हरित राठी, मोहम्मद वसीम, हिमांशु यादव , कार्तिक, मोहन कुमार, अविनाश शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय लौटने पर खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधक विनोद कुमार मित्तल, अध्यक्ष सुभाषचंद गुप्ता ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। प्रशिक्षक एवं टीम कोच सुधीर कुमार ने बताया कि दोनों टीम के सभी 24 खिलाड़ी 17 से 20 नवंबर तक परमेश्वरी देवी धानुका सरस्वती विद्या मंदिर, गौशाला नगर, वृंदावन में होने वाली राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।