फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   वैभव,शिवांशु, प्रज्ञा, अनमोल रहे प्रथम

वैभव,शिवांशु, प्रज्ञा, अनमोल रहे प्रथम

Tue, 28 Aug 2018 12:29 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
वैभव,शिवांशु, प्रज्ञा, अनमोल रहे प्रथम
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज के बीएफए के प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ वर्ष के छात्र-छात्राओं ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के परीक्षाफल में सर्वोत्तम अंक लेकर कॉलेज का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

बीएफए चतुर्थ वर्ष में कुमार वैभव ने सर्वाधिक 91.83 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान पाया। निहारिका ने 90.33 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान और राधा शर्मा ने 89.29 प्रतिशत अंक से तृतीय स्थान प्राप्त किया। बीएफए तृतीय वर्ष में शिवांशु कुमार 96.3 प्रतिशत लेकर कॉलेज का टॉपर बना। मरियम नासिर ने 95 प्रतिशत अंक हासिल कर द्वितीय और शुभि चावला ने 94.2 प्रतिशत अंको के साथ तृतीय स्थान पाया। द्वितीय वर्ष में प्रज्ञा गर्ग ने 91.5 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, नेहा कुच्छल ने 88.5 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय तथा आरती तोमर ने 86 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान हासिल किया। प्रथम वर्ष में अनमोल त्यागी 92.3 प्रतिशत अंक लेकर पहले, सुकीर्ति कोहली 91.5 प्रतिशत अंक पाकर दूसरे और सिद्धार्थ ने 81.1 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। संस्था चेयरमैन डॉ एससी कुलश्रेष्ठ ने सभी छात्र-छात्राओं का सम्मानित किया। ललित कला विभाग की विभागाध्यक्ष रूपल मलिक ने भी उत्साहवर्धन किया। मनोज धीमान, प्रवक्ता रजनी कांत, अमित कुमार, डॉ आशीष गर्ग, बिन्नु पुंडीर, अनु, अनीता चौहान, रीना त्यागी, डॉ. रविंद्र धीमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed