फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कार पलटी, युवक की मौत

कार पलटी, युवक की मौत

Sat, 25 Aug 2018 12:40 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
कार पलटी, युवक की मौत
शाहपुर। गांव काकड़ा में एक कार को वाहन ने जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

फुगाना थाना क्षेत्र के गांव लोई सराय निवासी मतलूब, सलमान, आबिद व छोटू कार में सवार होकर मुजफ्फरनगर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार गांव काकड़ा के पास पहुंची, तो पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी कार में टक्कर मार दी । टक्कर इतनी जबरदस्त थी की कार पलट गई। जिसमें चारो गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ देर बाद छोटू ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। घटना के संबंध में देर शाम तक थाने पर कोई तहरीर नहीं दी गई थी।

संदिग्ध परिस्थिति में छात्रा गायब
शाहपुर। शाहपुर के एक गांव की एक छात्रा कस्बे के एक स्कूल में पढ़ती है। शुक्रवार को छात्रा स्कूल पहुंची और स्कूल से वापस घर पहुंच गई। किंतु बाद में छात्रा घर से बाहर गयी और वह वापस घर नहीं पहुंची। छात्रा के घर न पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने छात्रा को काफी तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका । पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


किनौनी में मकान गिरा
शाहपुर। गांव किनौनी में बरसात के कारण ग्रामीण रविंद्र पुत्र महेंद्र का मकान भरभराकर गिर गया। घर में रखा हजारों रुपये का सामान खराब हो गया । गांव में मकान गिरने की सूचना जैसे ही ग्रामीणों को लगी तो वह मौके पर पहुंचे और पीड़ित ग्रामीण से जानकारी लेने के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क दुर्घटना में युवक घायल
चरथावल। शुक्रवार को रोहाना रोड पर ट्रक की चपेट में आकर युवक घायल हो गया। नंगला राई निवासी मोहित बाइक से बधाई कलां गांव में अपने बहन से मिलने गया था। दोपहर करीब तीन बजे कस्बे के निकट रोहाना मार्ग विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर हालत में सड़क पर गिर गया। सूचना पर घायल को डायल 100 पुलिस ने हॉस्पिटल भिजवाया। वहां से नाजुक हालत के कारण जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। लेकिन चिकित्सकों ने गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed