{"_id":"5b3a713d4f1c1b16588b4605","slug":"91530556733-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहाना गन्ना समिति पर किसानों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहाना गन्ना समिति पर किसानों का धरना
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहाना गन्ना समिति पर किसानों का धरना
रोहाना। भाकियू ने रोहाना मिल के विस्तारीकरण और गन्ना बकाया भुगतान को लेकर गन्ना समिति कार्यालय पर छह घंटे तक धरना दिया। बाद में नायब तहसीलदार को सीएम के नाम ज्ञापन देकर धरना समाप्त किया।
भाकियू ब्लाक उपाध्यक्ष संजीव भारद्वाज के नेतृत्व में किसानों ने धरना दिया। सरकार से बकाया गन्ना भुगतान और रोहाना मिल के विस्तारीकरण की मांग की। भारद्वाज ने कहा की क्षेत्र में गन्ना रकबा के साथ ही पैदावार बढ़ती जा रही है, जिससे किसानों को अपना गन्ना सस्ते दामो पर कोल्हूओं में आपूर्ति करना पड़ता है। उन्होंने 17 हजार क्विंटल पेराई क्षमता वाली रोहाना मिल को 35 हजार क्विंटल प्रतिदिन की क्षमता करने की मांग की। धरने में रोहाना कलां, बहेड़ी, रोहाना खुर्द, आखलौर, सादपुर, मलीरा, दीदाहेडी, पावटी, दहचंद आदि गांव के किसान ने हिस्सा लिया। धरने में मिल के प्रबंधक नरेश मलिक और सचिव ने पहुंच कर अवगत कराया की मिल विस्तारीकरण का मामला कोर्ट में विचाराधीन है और भुगतान शीघ्र कराया जाएगा। बाद में किसानों ने नायब तहसीलदार जनेश्वर प्रसाद और शहर कोतवाली के एसएसआई समयपाल सिंह अत्री को सीएम योगी के नाम ज्ञापन देकर धरना समाप्त किया। धरने में डॉ अमित भारद्वाज, पंकज भगत, चौ प्रताप सिंह, पवन सरपंच, नरेंद्र शास्त्री, अनुज, सुभाष त्यागी, मनोज, आदेश बाबा आदि किसान उपस्थित रहे। अध्यक्षता प्रधान इमलाख तथा संचालक सतबीर ने किया।