{"_id":"5af5e54e4f1c1be6408b48a7","slug":"91526064462-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल साइंस पर दो दिवसीय वर्कशाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल साइंस पर दो दिवसीय वर्कशाप
Updated Sat, 12 May 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल में सोशल साइंस पाठ्यक्रम को रूचिकर और सुलभ बनाने के लिए दो दिवसीय टीचर्स वर्कशॉप का आयोजन हुआ। वर्कशॉप में सीबीएसई से रिसोर्स पर्सन के रूप में पहुंचीं संजया वालिया और धीरज सिंह ने विषय को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।
कक्षा नौ और दस के विद्यार्थियों को शिक्षित करने के लिए टीचर्स वर्कशॉप का शुभारंभ प्रधानाचार्य जीबी पांडे, एडिशनल प्रिंसिपल मोनिका गर्ग ने किया। पांडे ने कहा कि स्कूलों में गुरू-शिष्य के बीच बेहतर संबंध बनाने और पाठ्यक्रम की जटिलताओं को सुलभ और सरल पाठ्यक्रम में बदलने के लिए ऐसे आयोजन जरूरी है। संजया वालिया और धीरज सिंह ने सोशल साइंस के टीचर्स की पाठ्यक्रम को लेकर विभिन्न समस्याओं को सुना और उनका समाधान सुझाया। सोशल साइंस जैसे जटिल विषयों को विद्यार्थियों के लिए कैसे रूचिकर बनाया जाए, इसके टिप्स भी दिए। वर्कशॉप में जनपद के विभिन्न सीबीएसई स्कूलों से 53 टीचर्स प्रतिभाग कर रहे हैं।