फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अपहृत छात्रा की बरामदगी को एसएसपी दफ्तर घेरा

अपहृत छात्रा की बरामदगी को एसएसपी दफ्तर घेरा

Thu, 10 May 2018 12:28 AM IST
Updated Thu, 10 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
अपहृत छात्रा की बरामदगी को एसएसपी दफ्तर घेरा
मुजफ्फरनगर। बामनहेड़ी गांव से अपह्त छात्रा का अभी तक सुराग नहीं मिल सका। बुधवार को ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पहुंच कर एसएसपी दफ्तर का घेराव किया। एसपी सिटी से मिल कर छात्रा की बरामदगी की मांग की।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बामनहेड़ी निवासी छात्रा गत चार दिन पहले संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। परेशान परिजनों ने तलाश में काफी भागदौड़ की, मगर उसका सुराग नहीं मिल सका। मंगलवार को परिजनों की ओर से पुलिस ने उसके अपहरण का मामला दर्ज कर लिया था। बुधवार को बामनहेड़ी काफी संख्या में ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से जिला मुख्यालय पहुंच कर एसएसपी ऑफिस का घेराव किया। ग्रामीणों ने एसपी सिटी ओमवीर सिंह से मिल कर पुलिस पर मामले को गंभीरता से नहीं लेने और कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। साथ ही छात्रा की बरामदगी की मांग की। जिस पर एसपी सिटी ने शहर इंस्पेक्टर को फोन पर मामले को गंभीरता से लेकर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी ने जल्द छात्रा की बरामदगी का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed