{"_id":"5acbc2134f1c1bed618b6923","slug":"91523302931-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसों का चक्का जाम टला, अफसरों ने सुनी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसों का चक्का जाम टला, अफसरों ने सुनी बात
Updated Tue, 10 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसों का चक्का जाम टला, अफसरों ने सुनी बात
मुजफ्फरनगर। मंगलवार की रात से बसों का चक्का जाम के लगाए कयास दूर हो गए हैं। लखनऊ में संगठन की हुई वार्ता के बाद हड़ताल के निर्णय को वापस ले लिया गया है। यूपी रोडवेज एंप्लाइज यूनियन की कई बिंदुओं को परिवहन प्रमुख सचिव ने हरी झंडी दे दी है।
लखनऊ में हुई वार्ता में कर्मचारियों को सातवां वेतनमान देने, वेतन विसंगति एवं एसीपी को लागू करने, 17000 किमी की योजना में कम कर्मचारी आ रहे हैं, इसके किलोमीटर एवं दिन कम किए जाएं। किसी घटना में संविदा चालक-परिचालक के घायल होने पर निगम ढाई लाख रुपये तक का खर्च वहन करेगा। चालकों को योग्यता के आधार पर प्रोन्नति देने के अलावा कई मुख्य बिंदूुओं की मांग रखी गई। इस पर आला अफसरों ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके चलते सोमवार देर शाम को संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने डिपो को भी निर्देश भेजे हैं। संगठन के प्रांतीय संगठन मंत्री राजकुमार तोमर ने बताया कि मांगों को मानने के बाद हड़ताल और चक्का जाम का निर्णय वापस ले लिया गया है। दस अप्रैल से हड़ताल नहीं होगी। सभी डिपो को संगठन की ओर से सूचना भेजी गई है।