{"_id":"5ac919974f1c1bec618b616b","slug":"91523128727-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदियों को स्वच्छ रखना हम सबकी जिम्मेदारी: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदियों को स्वच्छ रखना हम सबकी जिम्मेदारी: डीएम
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंडन को जीवन देने के लिए काली का अस्तित्व बचाएंगे
मुजफ्फरनगर।
डीएम राजीव शर्मा ने कहा कि नदियों का अस्तित्व बचाए रखने के लिए सफाई अभियान चलाया जाना जरूरी है। हम अपनी नदियों को साफ और स्वच्छ रखें। इसी कड़ी में दो स्थानों पर काली नदी में सफाई अभियान चलाया गया।
डीएम राजीव शर्मा शनिवार को काली नदी पर पहुंचे और यहां पंचायती राज विभाग एवं नगर पालिका परिषद के संयुक्त सहयोग से नदी की सफाई का अभियान शुरू कराया। इस अभियान में 300 से अधिक सफाई कर्मचारी लगाए गए। डीएम ने निर्देश दिए कि जब तक हिंडन नदी की सहायक काली नदी की अविरल धारा प्रवाहित नहीं होती है, तब तक यह अभियान रोका नही जाएगा। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर को निर्देश दिए कि हिंडन नदी की सहायक काली नदी में कूड़ा करकट व मलबा अधिक होने के कारण जेसीबी एवं पोर्कलेन सफाई कर्मियों को उपलब्ध करायी जाए। सहायक अभियंता नगर पालिका परिषद से कहा कि वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट को यथाशीघ्र ठेकेदार से संचालित कराएं। डीएम को बताया गया कि तीन पंप हाउस बने हैं। उन्होंने वाटर सहायक अभियंता को वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट की पत्रावली प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने एडीओ चंद्र प्रकाश को निर्देश दिए कि हिंडन नदी की सहायक काली नदी की पूर्ण सफाई होने तक और मलबा उठाने तक वह मौके पर मौजूद रहेंगे और सफाई का कार्य पूर्ण कराएंगे। चेयरमैन अंजू अग्रवाल एवं सीडीओ अर्चना वर्मा से अपेक्षा की कि प्रति दिन सुबह-शाम काली मंदिर के पास सफाई कार्य का निरीक्षण करे। जिलाधिकारी ने कहा कि नदियां धरती का प्राण मानी जाती हैं, जो कि हमारे पृथ्वी और समस्त जीव जगत को जिंदा रखती है। डीएम ने जनमानस से अपेक्षा की कि नदियों के प्रवाह को निर्मल बनाए रखने के लिए उसमें कूड़ा करकट न डाला जाए। नदियों के किनारे अधिक से अधिक पौधरोपण किया जाए। कार्यक्रम में आकांक्षा समिति की अध्यक्षा सुधा शर्मा, नगर पालिका चेयरमैन अंजू अग्रवाल, सीडीओ अर्चना वर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।