फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   लोकसभा चुनाव की तैयार को कार्यकर्ताओं से आह्वान

लोकसभा चुनाव की तैयार को कार्यकर्ताओं से आह्वान

Tue, 03 Apr 2018 12:36 AM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव की तैयार को कार्यकर्ताओं से आह्वान
खतौली। रालोद मुखिया चौधरी अजीत सिंह का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान रालोद मुखिया ने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

दिल्ली से बिजनौर के कार्यक्रम में जाते समय कार्यकर्ताओं ने रालोद मुखिया का स्वागत गंगनहर पुल के पास किया। वे अपने काफिले के साथ दिल्ली से चलकर गंगनहर कांवड़ मार्ग पटरी से आ रहे थे। रालोद मुखिया ने स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए लोगों से संपर्क करें। उन्होंने पार्टी को मजबूत बनाने के साथ साथ आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाने पर बल दिया। इसके बाद वे काफिले के साथ गंगनहर कांवड़ मार्ग पटरी से जानसठ की ओर निकल गए। मौके पर जिलाध्यक्ष अजीत राठी, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर, विकास बालियान, पंकज राठी, राहुल, विदित प्रधान, अमित चौधरी, ओमकार बालियान, अशोक बालियान आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed