{"_id":"5a85d5dc4f1c1bef7b8b787d","slug":"91518720476-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन छात्राओं की परीक्षा में तैनात रहा अमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन छात्राओं की परीक्षा में तैनात रहा अमला
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन छात्राओं की परीक्षा में तैनात रहा अमला
मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार कैमरों के खौफ से लगातार परीक्षार्थियों के पेपर छोड़ने का सिलसिला जारी है। वहीं, बृहस्पतिवार को अनोखा नजारा देखने को मिला। नगर पालिका कन्या इंटर कालेज में तीन छात्राओं ने परीक्षा दी। इस दौरान शिक्षा विभाग का पूरा अमला यहां रोजाना की तरह तैनात रहा। देहात में कई केंद्रों हाल इसी तरह है। बृहस्पतिवार को 632 परीक्षार्थियों ने पेपर छोड़ा है।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए जनपद में 75 सेंटर बनाए गए हैं। इन पर करीब 61 हजार परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा को शुरू हुए एक सप्ताह बीत गया है, लेकिन आधे पेपर होने पर विद्यार्थियों की असल तस्वीर सामने आने लगी है। बृहस्पतिवार को इंटरमीडिएट वर्ग में तीन परीक्षाएं रही, जिनमें भौतिक विज्ञान वर्ग में 10514 पंजीकृत थे, इनमें से 1084 ने पेपर दिया, जबकि 430 ने परीक्षा से मुंह मोड़ लिया। इसके अलावा दूसरी परीक्षा बही खाता विषय की रही। इसमें 3976 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 3779 ने पेपर दिया। इस परीक्षा में भी 200 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित दर्ज किए गए। शल्य विज्ञान की परीक्षा में 26 में से 24 ने पेपर दिया। दो विद्यार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो सके। सबसे चौंकाने वाला दृश्य नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में देखने को मिला। यहां पर तीन छात्राओं की परीक्षा कराने के लिए पुलिस से लेकर शिक्षकों का पूरा अमला तैनात रहा। यह हाल देहात क्षेत्रों में भी कई सेंटरों का है, जहां सीमित संख्या में छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं।