{"_id":"5a70c9dc4f1c1b462c8b5278","slug":"91517341148-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे पार्किंग न बनाएं ट्रांसपोर्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे पार्किंग न बनाएं ट्रांसपोर्टर
Updated Wed, 31 Jan 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर।
सड़क सुरक्षा को लेकर डीएम ने अफसरों की मीटिंग लेकर मंथन किया। डीएम ने साफ कहा कि ट्रांसपोर्टर सड़क किनारे वाहन न खड़े करें। मार्गों पर बने अवैध कटों को बंद किया जाए। इतना ही नहीं एआरटीओ स्कूली वाहनों के मानकों की पूर्ण रूप से जांच करें। पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट लगाए चालकों को पेट्रोल न दिया जाए। लोक निर्माण विभाग रोड के किनारे रोड सेफ्टी के बोर्ड लगवाए जाएं।
कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने सड़क सुरक्षा को लेकर मीटिंग की गई। डीएम जीएस प्रियदर्शी ने कहा कि चौराहों ट्रैफिक लाइट एवं सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग की जाए। सिटी मजिस्ट्रेट, पीडब्ल्यूडी, चिकित्सा, एमडीए एवं एसपी ट्रैफिक को मिलाकर टीम का गठन किया जाए। डीएम ने स्कूली वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य चौराहों, अस्पताल चौराहा और महावीर चौक पर से अनाधिकृत पार्किंग तथा अनाधिकृत वाहनों को हटाया जाए। परिवहन विभाग को निर्देश दिए कि माल वाहनों में ओवरलोडिंग किए जाने की दशा में कार्रवाई की जाए। चिह्नित ब्लैक स्पॉट-दुर्घटना बाहुल्य स्थलों पर समीक्षा करते हुए वहलना में फलाई ओवर आरंभ होने के टी प्वाइंट का साइन बोर्ड व स्ट्रिप लगाने के निर्देश दिए। एनएच 58 पर जहां-जहां घनी आबादी है, वहां टी प्वाइंट पर भी साइन बोर्ड लगाए जाएं। सीएमओ ने बताया कि गया कि जनपद में दो एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस उपलब्ध है, जो क्रिटिकल मरीज को अस्पताल से 200 किमी तक मुफ्त लाती एवं ले जाती है। एआरटीओ को निर्देश दिए कि कोई भी ई-रिक्शा बिना पंजीयन कराए शहर में संचालित नहीं होनी चाहिए। दुपहिया वाहनों के चालकों के हेलमेट की अनिवार्यता पर जोर दिया जाए।