फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   वोट बनवाने को लेकर हंगामा

वोट बनवाने को लेकर हंगामा

Mon, 22 Jan 2018 12:41 AM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
वोट बनवाने को लेकर हंगामा
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के चुंगी नंबर दो पर स्थित प्राइमरी स्कूल में रविवार दोपहर को वोट बनवाने को लेकर हंगामा हुआ। महिला बीएलओ ने आरोपियों पर उनके साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया। रविवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और शिक्षिकाएं बीएलओ की ड्यूटी के तहत स्कूल में वोट बना रही थी। आरोप है कि तभी एक नेता वहां आया और बिना कागजातों के वोट बनाने की बात कही। उन्होंने इंकार किया तो उसने वहां हंगामा कर दिया। आरोप है कि नेता के बेटे ने आकर उनके साथ अभद्रता की। बीएलओ कार्य रोक कर शहर कोतवाली आई और पुलिस को सूचना दी। उधर, दूसरा पक्ष भी पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


फर्जी दस्तावेज से फर्म हड़पी
मुजफ्फरनगर। एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसकी फर्म हड़प लेने का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है । नईमंडी कोतवाली पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में पटेलनगर निवासी हरिकिशन भाटिया ने बताया कि उसकी दाना पानी फर्म है। उसने आरोप लगाया कि सुरेश भाटिया, मयंक भाटिया व बिजेंद्र भाटिया आदि ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसकी फर्म हड़प ली है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गैंगस्टर एक्ट में निरुद्घ
मुजफ्फरनगर। नईमंडी इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा ने बचन सिंह कालोनी निवासी अंकुर व हनुमान चौक निवासी अमन को गैंगस्टर एक्ट में निरुद्घ किया है।

युवक पर हमला
मुजफ्फरनगर। बसंत विहार निवासी राजकुमारी ने सिविल लाइन पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मोहल्ले के ही कपिल, सचिन, दीपक व रवि ने हथियारों से लैस होकर उसके घर में घुस कर उसके बेटे पर हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, मुजफ्फरनगर के मल्हुपुरा निवासी बालक आरिफ पुत्र रिजवान और कम्हेड़ा निवासी वृद्धा अंगूरी छतों से गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला समेत दो मौत
मुजफ्फरनगर। रामपुर तिराहा निवासी 80 साल की वृद्घा को उसके परिजन उपचार के लिये जिला अस्पताल लाए थे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा जिला अस्पताल में उपचार के लिए लाए गए रामपुरी निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति की भी मौत हो गई। परिजनों ने भी किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इंकार कर शवों को घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed