फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बदमाशों ने व्यापारी पर गोली चलाई

बदमाशों ने व्यापारी पर गोली चलाई

Mon, 15 Jan 2018 12:53 AM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने व्यापारी पर गोली चलाई
बदमाशों ने व्यापारी पर गोली चलाई
विज्ञापन

मंसूरपुर। हाईवे पर थाने से चंद कदम की दूरी पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने व्यापारी की हत्या करने के मकसद से आवाज लगाकर दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खोलते ही बदमाशों ने व्यापारी पर गोली चला दी। व्यापारी गोली लगने से बाल-बाल बच गया। गोली चलाने के बाद बदमाश फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास इलाके में अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए हाईवे पर काफी भागदौड़ की। बदमाश पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके।

मंसूरपुर हाईवे पर थाने से करीब 50 कदम की दूरी पर सतीश पुत्र दयाराम का मकान है और वह मकान के बराबर में ही अपनी दुकान में किराना सामान का थोक का व्यापार करता है। रविवार की रात करीब आठ बजे व्यापारी अपनी दुकान बंद करके दुकान के बराबर में अपने मकान में चला गया था। कुछ देर बाद बाइक पर तीन बदमाश आए। इन बदमाशों ने व्यापारी को शादी के लिए सामान खरीदने के लिए आवाज लगाई। व्यापारी ने जैसे ही दरवाजा खोला। इन बदमाशों ने व्यापारी की हत्या करने के इरादे से पिस्टल निकाल कर गोली चला दी। गनीमत यह रही कि व्यापारी ने बदमाश को पिस्टल निकालते हुए देख लिया था। इसलिए उसने दरवाजा बंद कर लिया, जिससे व्यापारी गोली लगने से बाल-बाल बच गया । इसके बाद बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई । सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के हाईवे पर नाकेबंदी की। इसके बावजूद बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। इस घटना को लेकर व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। व्यापारियों ने थाने पहुंचकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। इस घटना को लेकर व्यापारियों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed