फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   आम जनता को आसानी से सुविधा उपलब्ध कराएं

आम जनता को आसानी से सुविधा उपलब्ध कराएं

Thu, 11 Jan 2018 12:21 AM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
आम जनता को आसानी से सुविधा उपलब्ध कराएं
जन सुविधा केंद्र संचालकों की कार्यशाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एडीएम वित्त एवं राजस्व सियाराम मौर्य ने कहा कि आम जनता को जन सुविधा केंद्रों का लाभ मिलना चाहिए। सुलभ तरीके से उसे सुविधाएं मिलनी चाहिए।
जिला पंचायत के सभागार में जिले के जनसुविधा और लोकवाणी केंद्रों के संचालकों की कार्यशाला में मौर्य ने कहा कि आम जनता की भलाई के लिए ही सरकार ने गांव-गांव जन सुविधा केंद्रों की स्थापना की है। आम आदमी को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें और घर बैठे ही उसके काम हो जाए, इसीलिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा दी गई है। कोई भी संचालक आम आदमी का शोषण न करें। सरकार द्वारा निर्धारित फीस ही आम आदमी से लें। भारत और प्रदेश सरकार की जो मंशा है, उस पर खरा उतरें। इस अवसर पर एनआईसी के प्रभारी गौरव त्यागी ने कार्यशाला में महत्वपूर्ण जानकारियां दी।

महिलाओं को अंतरजनपदीय तबादला नीति में महत्व दें
डीएम के माध्यम से सीएम के नाम दिया ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने अंतर जनपदीय स्थानांतरण नीति में महिलाओं को महत्व दिए जाने की मांग की है।
मुख्यमंत्री के नाम डीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि महिलाओं को नौकरी के साथ अपने परिवार को भी संभालना पड़ता है। महिला शिक्षकों को अपने परिजनों को साथ रखना पड़ता है। मूल जनपद में उसकी तैनाती से उसकी यह समस्या समाप्त हो जाती है। बड़ी संख्या में महिला शिक्षक ऐसी है, जिनका छह साल से तबादला नहीं हो पाया है। अवकाश लेने पर शिक्षण कार्य बाधित होता है। महिलाओं के लिए सेवा अवधि सीमा दो वर्ष होनी चाहिए। ज्ञापन देने वालों में जसबीर सिंह, रामफल सिंह, संगीता रानी, ज्ञान सिंह, अतर सिंह, विनय राठी, पवन सिंह, इकपाल, कुंवरपाल वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed