{"_id":"5a36bbed4f1c1b96368b5259","slug":"91513536493-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाड़ कंपकंपा देने वाली ठंड से लोग त्र्रों में दुबके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाड़ कंपकंपा देने वाली ठंड से लोग त्र्रों में दुबके
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाड़ कंपकंपा देने वाली ठंड से लोग घरों में दुबके
खतौली। हाड़ कंपकंपा देने वाली ठंड से लोग दिन ढलते ही अपने घरों में दुबक गए। हालांकि दिन में निकली धूप से लोगों ने ठंड से राहत महसूस की। शाम को सूरज के छिपते ही ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा था। दिन छिपने से पूर्व ही दुकानदार भी अपनी दुकानों को बंद करके अपने घर चले गए।
ठंड का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को शाम ढलते ही पाला पड़ने का असर लोग महसूस करने लगे थे। रविवार की सुबह पाला व कोहरा पड़ने की वजह से कड़ाके की ठंड रही। सुबह 10 के बाद सूर्यदेव के दर्शन हुए तो दिनभर धूप भी निकली। इसके बावजूद मौसम में ठंडक रही। दिन मे धूप निकलने से लोगों ने ठंड से कुछ राहत महसूस की। शाम को सूरज छिपना प्रारंभ हुआ तो मौसम में ठंडक पैदा होने लगी थी। सर्द हवा के साथ मौसम ठंडक बढ़ने से लोग अपने घरों में दुबकने प्रारंभ हो गए थे। सड़क पर भी दुपहिए वाहनों पर कम ही लोग चलते नजर आने लगे थे। बाजारों में भी दुकानदार अपनी दुकानों को दिन छिपने से पूर्व ही बंद करके घर निकल गए। उधर, जिला प्रशासन की ओर से अभी तक अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं की गई है। इस संबंध में एसडीएम राम अवतार गुप्ता का कहना है कि अलाव जलवाने की व्यवस्था कराई जा रही है। एक दो दिन में अलाव जलवा दिए जाएंगे।