{"_id":"5a298c534f1c1bc45b8babb2","slug":"91512672339-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीराम कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीराम कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी लगाई
Updated Fri, 08 Dec 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। श्रीराम इंजीनियरिंग कॉलेज में फेयर 2017 नाम से विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्रति कुलपति डॉ एचएस सिंह ने किया। प्रदर्शनी में जिले के 110 विद्यालयों के तीन हजार से ज्यादा बाल वैज्ञानिकों ने अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन में 312 मॉडल्स प्रस्तुत किए।
विज्ञान प्रदर्शनी को दो चरणों में बांटा गया। पहले चरण में दो ग्रुप रहे, इनमें 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों को शामिल किया गया। दूसरे ग्रुप में कक्षा 11 और 12 के छात्रों को रखा गया। विषय प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण, अंतरिक्ष की खोज, ऊर्जा प्रबंधन, आपदा प्रबंधन, विज्ञान एवं समाज, नाभिकीय विज्ञान, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पर्यावरण रखा गया। इन पर शानदार मॉडल्स का प्रदर्शन हुआ। इसके साथ ही सभी बाल वैज्ञानिकों के बीच में विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताएं कराई गई। जिनमें मुख्यत: टाइपिंग मास्टर, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, क्वीज कॉम्पटीशिन, प्रजेंटेशन मेकिंग, पोस्टर मेंकिंग, लैन गेमिंग रहीं।
दूसरा चरण रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पुरस्कार वितरण समारोह का रहा। मुख्य अतिथि सीडीओ अंकित अग्रवाल और विधायक कपिल देव अग्रवाल, समाजसेवी बीना शर्मा, अशोक बाटला, होती लाल शर्मा, निशांक जैन, समर्थ प्रकाश रहे। डॉ. एचएस सिंह ने कहा कि सरकार युवा पीढी में विज्ञान के प्रति जागरुकता बढाने का कार्य कर रही है। इस तरह के आयोजन से बच्चे प्रोत्साहित होते हैं। बाल वैज्ञानिकों एवं युवा प्रतिभाओं को बेहतर मंच तो प्राप्त होता ही है साथ ही देश के भविष्य के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम एक शानदार आयोजन है। प्रथम पुरस्कार केके इंटर कॉलेज, द्वितीय पुरस्कार लाला जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज तथा तृतीय पुरस्कार सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज ने प्राप्त किया। ग्रुप बी में प्रथम पुरस्कार सर्वोदय इंटर कॉलेज, द्वितीय पुरस्कार दिवान सिंह पब्लिक स्कूल तितावी तथा तृतीय पुरस्कार मेपल्स एकेडमी बुढ़ाना ने प्राप्त किया। कॉलेज के चेयरमैन डॉ एससी कुलश्रेष्ठ, अधिशासी निदेशक डॉ बीके त्यागी, आरएस सक्सेना, डॉ प्रेरणा मित्तल, साक्षी श्रीवास्तव, प्राची श्रीवास्तव, रुचि श्रीवास्तव, नीतू सिंह, आलोक कुमार जैन, डॉ सुभाष यादव और ईशू मित्तल आदि मौजूद रहे।