फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   समिति आंकिक से पांच लाख रंगदारी की मांग

समिति आंकिक से पांच लाख रंगदारी की मांग

Mon, 04 Dec 2017 01:02 AM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
समिति आंकिक से पांच लाख रंगदारी की मांग
रंगदारी मांगने के मामले में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। दो कर्मचारियों ने बिरालसी के युवक के खिलाफ फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

दूधली किसान सेवा सहकारी समिति के आंकिक मुकेश कुमार को बिरालसी के युवक ने झूठे केस में फ़ंसाने की धमकी दी है। आरोपी फर्जी शिकायत का सहारा लेकर उन्हें परेशान कर रहा है। झूठे मुकदमे में फंसाने का भय दिखाकर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी जा रही है। दूसरी ओर, दयानंद इंटर कॉलेज में दफ्तरी पद पर तैनात जगपाल ने इसी युवक पर बना वजह शिकायत कर परेशान करने की शिकायत की। आरोप लगाया कि युवक उनसे रुपये की मांग कर रहा है। अवैध उगाही की मांग पूरी नही होने पर आरोपी झूठे मुकदमा दर्ज कराकर नौकरी छुड़वा कर बर्बाद करने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपी के खिलाफ अलग-अलग मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक जीसी शर्मा ने बताया कि नामजद युवक क्षेत्र में लोगों को आरटीआई के तहत सूचना मांग कर ब्लैकमेल करता है। काफी दिनों से उसके खिलाफ शिकायत मिल रही थी। थाने में रंगदारी मांगने का रविवार को आरोपी के खिलाफ दो केस दर्ज कर लिए गए है। जबकि तीन दिन पहले अन्य फरियादियों ने दो मुकदमे रंगदारी मांगने के दर्ज कराए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed