{"_id":"5a0b3ab04f1c1bd7538bd694","slug":"91510685360-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की एकता को भारत भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की एकता को भारत भ्रमण
Updated Wed, 15 Nov 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। एकता और अनुशासन की जागरूकता के लिए भारत भ्रमण पर साइकिल से निकले एनसीसी कैडेट्स का सनातन धर्म महाविद्यालय में स्वागत किया गया। बिहार के पटना से शुरू हुई यात्रा में एनसीसी कैडेट्स हर्षा कुमारी और सावित्री शामिल है।
एसडी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ एससी वार्ष्णेय और एनसीसी अधिकारी डॉ एसएन सिंह ने साइकिल यात्रा पर भारत भ्रमण को निकलीं कैडेट्स के हौसले की सराहना की। पटना की हर्षा कुमारी और जमशेदपुर की सावित्री ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य देश की एकता और अनुशासन के प्रति जागरूकता का संदेश देना है। लेफ्टिनेंट कर्नल अमरदीप त्यागी ने कहा कि कैडेट्स अपने साहस, सेवा और समर्पण से देश की सेवा करें। डॉ अजय पाल सिंह, डॉ विश्वंभर पांडेय, डॉ अशोक त्रिपाठी, डॉ निशा अग्रवाल, डॉ सतीश त्यागी, डॉ शेखरचंद, डॉ अरुणिमा रानी, डॉ विजय लक्ष्मी, डॉ अलका बंसल आदि मौजूद रहे।
सड़क हादसे में मृतकों की स्मृति में होंगे कार्यक्रम
मुजफ्फरनगर। संयुक्त राष्ट्र संघ के निर्देश पर सड़क दुर्घटनाओं में मृत व्यक्तियों की स्मृति में 19 से 20 नवंबर तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन राजीव कुमार बंसल ने बताया कि 19 नवंबर को प्रात: 9:30 बजे स्टेडियम से सुजडू चुंगी तक मैराथन दौड़ होगी। उसी दिन सायं पांच से छह बजे तक महावीर चौक पर मृतक व्यक्तियों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी जाएगी। 20 नवंबर को शहर के स्कूल और कॉलेजों में विद्यार्थियों को यातायात के नियमों के पालन की शपथ दिलाई जाएगी। उसी दिन 11 से 02 बजे तक यातायात पुलिस विभाग द्वारा कार्यशाला भी आयोजित होगी।
विज्ञापन
भजन संगीत प्रतियोगिता में तनु प्रथम
मुजफ्फरनगर। ताराचंद वैदिक पुत्री महाविद्यालय में आयोजित भजन संगीत प्रतियोगिता में बीकॉम की छात्रा तनु राठौर ने प्रथम स्थान पाया। वर्षा और गुंजन को दूसरा एवं तीसरा स्थान मिला। डॉ शिवानी गुप्ता के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि डॉ सूर्य प्रकाश अग्रवाल एवं डॉ संतोष गोयल रही। कार्यक्रम का संचालन डॉ सुशीला शर्मा, प्रोफेसर ज्योति शर्मा ने संयुक्त रुप से किया।