फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   छात्राओं ने किया डांडिया नृत्य

छात्राओं ने किया डांडिया नृत्य

Thu, 28 Sep 2017 12:31 AM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
छात्राओं ने किया डांडिया नृत्य
मुजफ्फरनगर। श्रीराम गर्ल्स कॉलेज में नवरात्र महोत्सव में डांडिया का आयोजन हुआ। शुभारंभ आभा कुलश्रेष्ठ, कंचन गुप्ता, निरूपमा, अनिता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

बीएससी और एमएससी होम साइंस की छात्राओं ने मां दुर्गा का सुंदर दरबार सजाया। छात्राओं ने बेड़ शीट, कुशन कवर, दिये, रंगोली, बॉल हेगिंग, कॉफी मग, माता के चरण, पेटिंग, और इयररिंग्स आदि बनाए। शुरूआत मां दुर्गा एवं भगवान गणेश की आरती से हुई। छात्राओं ने विभिन्न गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। अतिथियों ने छात्राओं की कलाकृतियों की प्रशंसा करते हुए डांडिया के महत्व के बारे में बताया। आभा कुलश्रेष्ठ और डीन ऑफ एजूकेशन डॉ प्रेरणा मित्तल ने सही मार्गदर्शन किया। मौके पर डॉ. श्वेता, ऋतु गर्ग, रूबी पोसवाल, रानी मेनवाल, शिखा त्यागी, दीपा सैनी, दीपश्री चौधरी, पारूल शर्मा, वर्षा पवांर, ओसीन गौतम, साक्षी चौधरी, विनीता ढाका आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


एमजी पब्लिक स्कूल में मना विजय दशमी पर्व
मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल में विजय दशमी पर्व मनाया गया। प्राइमरी विंग के बच्चों ने रामलीला का अनूठा और सुंदर मंचन कर अपनी कला प्रतिभा को प्रदर्शित किया। बाद में स्कूल के मैदान पर रावण दहन कर बुराई के अंत का जश्न मनाया। प्रधानाचार्य जीबी पांडे ने पर्व के बारे में बच्चों को जानकारी दी। बच्चों ने भजनों और गीतों पर नृत्य किया। भगवान श्री राम, सीता, लक्ष्मण, रावण, कुंभकर्ण और पवन पुत्र हनुमान की वेषभूषा में सजकर बच्चे आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रैंड फिनैले गरबा का आयोजन
फोटो...
मुजफ्फरनगर। एमजी वर्ल्ड विजन स्कूल के ‘ग्रैंड फिनैले’ गरबा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। माताओं व उनकी सखियों ने पारंपरिक वेशभूषा में गुजरात के लोकगीतों पर गरबा और डांडिया किया। म्यूजिक ऑन डांडिया’ खेल में प्रथम स्थान राशि सिंघल और मोनिका ने पाया। ‘ स्टेशन ऑफ गुजरात’ में प्रथम नैनी आनंद रहीं। दशहरा पर्व भी मनाया गया। शौर्य, मानस, तहुरा, गगन, उमंग, अधिराज, अभिव्रत, हरमन, अभिज्ञान आदि ने रामलीला का मंचन किया। प्रधानाचार्या शुचि, अंबिता खोसला, सोनिया मनचंदा ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। संचालन कनिका अरोड़ा ने किया। आशा गौड़, सिपिका, आरोही, मेघा, अमित गोयल, शिवम अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed