{"_id":"59bad98f4f1c1b24688b495e","slug":"91505417615-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋण जमा करने के बाद भी 1.22 लाख का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋण जमा करने के बाद भी 1.22 लाख का नोटिस
Updated Fri, 15 Sep 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटिस भेजा
मुजफ्फरनगर। रामलीला टिल्ला निवासी सुरेंद्र कुमार बच्चों की स्कूल ड्रेस बनाने का काम करता है। इस काम पर उसने रुड़की रोड के पंजाब एंड सिंध बैंक से अप्रैल 2015 में ऋण लिया था। 17 अगस्त 2017 को बकाया धनराशि जमा कराते हुए सुरेंद्र कुमार ने नोड्यूज भी बैंक से प्राप्त कर लिया। सुरेंद्र का कहना है कि 31 अगस्त की शाम उसे नोटिस मिला कि उस पर एक लाख 22 हजार रुपये बकाया है। बैंक मैनेजर राजकुमार गर्ग से बात की, तो उन्होंने कहा कि यह तुम्हें देना ही पड़ेगा। पीड़ित ने अधिवक्ता अशोक वर्द्धन सिंह के माध्यम से बैंक प्रबंधक राजकुमार गर्ग, आंचलिक प्रबंधक प्रकाश चंद और चेयरमैन जितेंद्र वीर सिंह को नोटिस भेजा है। बैंक अफसरों पर मानहानि का 50 लाख का दावा किया गया है।