{"_id":"59b6e1664f1c1bf67f8b605a","slug":"91505157478-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 साल बाद कर्ज की आरसी से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 साल बाद कर्ज की आरसी से मचा हड़कंप
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12 साल बाद आरसी जारी
मुजफ्फरनगर। अलमासपुर के रहने वाली महिला ने 12 साल पहले लोन लिया था, जिसे धीरे-धीरे कर चुकाया गया। लोन चुकता होने के बारे में पीड़िता ने कई चक्कर लगाए, लेकिन विभाग से कोई जानकारी नहीं दी गई। अब 12 साल बाद उसे 80 हजार रुपये वसूली का नोटिस मिला है।
अलमासपुर निवासी राकेश पत्नी यशपाल सिंह ने उप्र प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम से मार्च 2005 में 30 हजार रुपये का लोन लिया था, जिसकी हर माह किश्त जमा करती रही। तीन माह तक किश्त जमा की गई, जबकि 24-05-2005 को किश्त जमा करने पहुंची तो कर्मचारियों ने गरीबों का कर्ज माफ करने की बात कहकर चलता कर दिया। इसके बाद से उसने कोई किश्त जमा नहीं की और न ही विभाग से कोई परेशानी हुई है। अब दो सितंबर 2017 को तहसील से अमीन 80 हजार रुपये की आरसी लेकर राकेश के घर पहुंचा। रिकवरी की आरसी देखकर परिवार के सदस्यों के होश उड़ गए। पीड़ित महिला राकेश ने इस मामले की विभाग में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। सोमवार को पीड़िता गांव वालों के साथ डीएम कार्यालय पहुंची। पीड़िता ने डीएम को ज्ञापन देकर आपबीती बताई है। साथ ही आरसी से मुक्ति दिलाए जाने की मांग की है।