{"_id":"59aafa8c4f1c1b1c278b4e87","slug":"91504377484-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज और संस्कृति का आईना होती है कला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज और संस्कृति का आईना होती है कला
Updated Sun, 03 Sep 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज के ललित कला विभाग की ओर से एक माह चली वार्षिक प्रदर्शनी ‘विजन 2017’ का शनिवार को समापन हो गया। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने ललित कला के गुर जाने। अनेक स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी में प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि संस्था चेयरमैन डॉ एससी कुलश्रेष्ठ, अधिशासी निदेशक डॉ बीके त्यागी ने विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
प्रदर्शनी में जेवी पब्लिक स्कूल, ग्रीन चेंबर पब्लिक स्कूल, भारती इंटर कॉलेज, भागवंती इंटर कॉलेज, जानसठ के डीएवी इंटर कॉलेज एवं सरस्वती इंटर कॉलेज आदि के शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे। डॉ. कुलश्रेष्ठ ने कहा कि कला समाज और संस्कृति का आइना होता है, जिसमें कलाकार की महत्वपूर्ण जगह है। समाज के बीच रहकर सामाजिक विषयों का चयन करके कलाकार सृजन करता है। डॉ. त्यागी ने ने कहा कि ललित कला के विद्यार्थियों ने कला प्रदर्शनी कई रगों को एक साथ एक धागे में पिरोकर उसे समाज के समक्ष एक नई कलाकृतियों को प्रदर्षित किया है। ललित कला विभाग के निदेशक मनोज धीमान ने आभार जताया। मौके पर डॉ. अरुण शर्मा, रुपल मलिक, रजनीकांत, बिन्नु पुंडीर, अमित कुमार, डॉ. आशीष गर्ग, अनु, अनीता चौहान आदि का सहयोग रहा।
क्रिकेट टीम का ट्रायल अब छह को
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश की अंडर- 23 क्रिकेट टीम के चयन के लिए मेरठ में चार सितंबर को होने वाला जोनल ट्रायल बारिश के कारण स्थगित कर छह सितंबर को कर दिया गया है। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मनोज पुंडीर के अनुसार बारिश की वजह से मेरठ के विक्टोरिया पार्क में पानी का भराव हो गया है, इसलिए अंडर- 23 का ट्रायल अब छह सितंबर को होगा।