{"_id":"59aaf99d4f1c1b1a278b4eeb","slug":"91504377245-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से मकान गिरे, महिला समेत तीन दबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से मकान गिरे, महिला समेत तीन दबे
Updated Sun, 03 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश से मकान गिरे, महिला समेत तीन दबे
खतौली/जानसठ(मुजफ्फरनगर)। गांव टिटौड़ा में बारिश में अचानक मकान भरभरा कर गिर गया। क्षेत्र के गांव अहरोड़ा व मीरापुर दलपत में दो मंजिला मकान गिर गया, जिसके नीचे दबकर तीन लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से एक महिला को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया।
टिटौड़ा गांव में संजय पुत्र कर्म सिंह का मकान बारिश की वजह से गिर गया। मकान गिरने से परिवार के लोग बाल बाल बचे। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। उधर, जानसठ के गांव मीरापुर दलपत में दो मंजिला मकान भरभराकर गिर गया। मकान की दूसरी मंजिल पर सुंदर, जोगिंदर तथा इसकी पत्नी बंटी थे। दंपति के दो बच्चे मकान से बाहर बरामदे में खेल रहे थे। मकान गिरने से तीन लोग मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने मलबे में दबे एक महिला सहित दोनों लोगों को बमुश्किल बाहर निकाला तथा पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीओ एसकेएस प्रताप, इंस्पेक्टर कमल सिंह चौहान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल जोगिंदर पुत्र सुंदर बंटी पत्नी जोगिंदर व सुंदर पुत्र अतर सिंह को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने महिला को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं, गांव अहरोड़ा निवासी ऋषि कुमार पुत्र उमा शंकर का मकान गिर गया। मकान गिरता देख परिवार के लोगों ने बच्चों समेत भागकर जान बचाई।