फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जनाजा और अर्थी उठने से परिवारों में कोहराम मचा

जनाजा और अर्थी उठने से परिवारों में कोहराम मचा

Fri, 01 Sep 2017 12:44 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
जनाजा और अर्थी उठने से  परिवारों में कोहराम मचा
टोड़ा गांव में एक साथ उठी दो अर्थी, कोहराम मचा
विज्ञापन

रतनपुरी/खतौली (मुजफ्फरनगर)। गांव टोड़ा में दो अर्थी एक साथ उठने से मृतक के परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम नहीं कराया था।
रतनपुरी के गांव टोडा निवासी 24 वर्षीय वसीम और 40 वर्षीय मनोज की दोनों बाइक बुधवार रात गांव के बाहर रास्ते में आमने सामने टकरा गई थी। हादसे में दोनों की मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे वसीम के शव को गांव के कब्रिस्तान में गमगीन माहौल में सुपुर्दे खाक कर दिया गया। जबकि मनोज पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। वह इंजन का कुशल मैकेनिक भी था। उसकी माता तृप्ति देवी व पत्नी कमलेश का भी रो रोकर बुरा हाल है। इस हादसे को लेकर गांव में कई घरों में बृहस्पतिवार चूल्हे तक नहीं जले। इंस्पेक्टर रतनपुरी गिरीश चंद त्यागी ने भी दोनों मृतकों के घर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed