फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   हॉकी में डीएवी कालेज की टीम बनी चैम्पियन

हॉकी में डीएवी कालेज की टीम बनी चैम्पियन

Wed, 30 Aug 2017 12:48 AM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
हॉकी में डीएवी कालेज की टीम बनी चैम्पियन
हॉकी में डीएवी कालेज की टीम चैंपियन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर हॉकी प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें कई टीमों ने भाग लिया। डीएवी कॉलेज की टीम प्रतियोगिता जीत कर चैंपियन बनी। इसके अलावा भी डीएस पब्लिक स्कूल में खेल दिवस मनाया गया।
डीएवी कॉलेज के मैदान पर हुई प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रोशन लाल ने किया। प्रतियोगिता में मेरठ क्लब, बिजनौर एकेडमी, जय हिंद कालेज और डीएवी कालेज की टीम ने प्रतिभाग किया। चारों टीमों के बीच कड़े मुकाबले हुए। फाइनल मुकाबला डीएवी कालेज की टीम ने जीता। विजेता टीम और खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान ईश्वर, सत्यकाम, राजेंद्र, प्रदीप तोमर, राजेंद्र, विकास शर्मा, हॉकी कोच विनय कुमार, विकास, रमेश, चंद्रमणि, विजय कुमार, यशपाल आदि मौजूद रहे। उधर, डीएस पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को पुष्पांजलि अपत की गई। इसके बाद इंटर गर्ल्स क्रिकेट मैचों का आयोजन किया गया। लोटस एवं रोज की टीम ने 12 ओवर में 70 रन बनाए। बाद में बैटिंग करने उतरी लिली एवं जैसमीन की टीम ने 10 ओवर में ही 8 विकेट से मैच जीत लिया। मैन ऑफ मैच आस्था चुनी गई। प्रधानाचार्या संतोष जैैन ने बच्चों को मेजर ध्यानचंद के जीवन के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


जय हिंद इंटर कॉलेज चरथावल विजयी
मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फाइनल मुकाबला जीतकर चरथावल के जय हिंद इंटर कालेज की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी यशपाल सिंह ने किया। इसके बाद प्रतियोगिता हुई। पहला मैच जय हिंद इंटर कालेज और स्पोर्ट्स स्टेडियम के बीच खेला गया। जिसमें जयहिंद की टीम जीती। दूसरा मुकाबला गांधी इंटर कालेज और स्पोर्ट्स स्टेडियम बी के मध्य हुआ, जिसमें स्पोर्ट्स स्टेडियम बी की टीम विजयी रही। तीसरा मैच लाला जगदीश प्रसाद और जय हिंद इंटर कालेज चरथावल में खेला गया। इसमें लाला जगदीश की टीम विजयी हुई। चौथा मैच जय हिंद चरथावल ए और स्टेडियम के बीच हुआ। जिसमें जयहिंद चरथाल ए की टीम जीती। अंत में प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जयहिंद इंटर कालेज चरथावल ए और लाला जगदीश प्रसाद इंटर कालेज के बीच हुआ। जयहिंद चरथावल की टीम 3-1 से विजयी हुई। विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला हॉकी सचिव अजय जैमनी, एमसीए के सचिव मनोज पुंडीर, उप क्रीड़ा अधिकारी पूनम बिश्नोई, रणजीत चंद केसरी, सुशील कुमार, मनीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed