{"_id":"5997340a4f1c1bba518b49ae","slug":"91503081482-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने भ्रष्टाचार के खिलाफ हुंकार भरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने भ्रष्टाचार के खिलाफ हुंकार भरी
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू ने भ्रष्टाचार के खिलाफ हुंकार भरी
जानसठ। भाकियू कार्यकर्ताओं की बैठक में जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने कहा कि तहसील में फैले भ्रष्टाचार और किसानों के उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में एक दर्जन ग्राम प्रधानों ने यूनियन की सदस्यता ग्रहण की। कार्यकर्ताओं ने एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
शुक्रवार को डाक बंगले पर भाकियू कार्यकर्ताओं की बैठक में राजू अहलावत ने कहा कि प्रदेश में किसानों का हर स्तर पर शोषण हो रहा है। गांव तिलोरा क्षेत्र के हल्का लेखपाल द्वारा किसान की मौत के तीन साल बाद भी पुत्र के नाम खसरा खतौनी में दर्ज करने के एवज में सुविधा शुल्क मांगा गया। अधिकारियों को शिकायत करने के बाद भी नाम दर्ज न होने से भ्रष्टाचार की पोल खुलती है। किसानों के साथ हो रहे शोषण में तहसील कर्मियों ने अपने आप में सुधार न किया तो फिर तहसील में वे तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने एक ज्ञापन तहसीलदार मनोज कुमार को देते हुए कहा कि रेत व मिट्टी भराई के नाम पर पुलिस व तहसील कर्मियों द्वारा किसानों का उत्पीड़न बंद हो, अपात्र लोगों के राशन कार्ड काट कर पात्र लोगों के राशन बनाए जाए। बिजली विभाग द्वारा मीटर लगाने से पहले जर्जर और गले हुए खंभे बदले जाएं।
विज्ञापन
बैठक में तहसील क्षेत्र के एक दर्जन ग्राम प्रधानों को यूनियन की सदस्यता ग्रहण कराई गई। बैठक का आयोजन मीरापुर नगर अध्यक्ष आलोक गोयल के नेतृत्व में किया गया। अध्यक्षता हरेंद्र सिंह तथा संचालन ओमप्रकाश शर्मा ने किया। तहसील अध्यक्ष अशोक घटायन, नगर अध्यक्ष रेशू गोयल, ब्लाक अध्यक्ष विपिन मेहंदीयान, प्रदेश सचिव सतीश रायल, संजीव उर्फ बाटू प्रधान सलारपुर, हाजी महबूब, रतन प्रधान, बबलू गढ़ी, ताहिर जैदी, राजेश प्रधान, अशोक प्रधान, परविंदर, राजेंद्र सिंह, कपिल शर्मा, सुक्रमपाल, धर्मवीर राठी, चौधरी राज सिंह, राजेंद्र प्रधान आदि मौजूद रहे।