{"_id":"5963d0d74f1c1b02668b4717","slug":"91499713751-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में कारोबारी की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में कारोबारी की मौत, एक घायल
Updated Tue, 11 Jul 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में कारोबारी की मौत, एक घायल
खतौली (मुजफ्फरनगर)। सड़क हादसे में मेरठ के सरधना निवासी दूध और मावा के कारोबारी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक मजदूर गंभीर रुप से घायल हो गया। गंभीर घायल मजदूर को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के गांव कुलंजन निवासी अशोक गुप्ता (60) पुत्र लेखराम गुप्ता दूध और मावे का कारोबार करता था। सोमवार को सुबह अशोक गुप्ता गांव निवासी मजदूर इरफान पुत्र आबिद को लेकर बाइक से गांव अंतवाड़ा में आया था। ये दोनों बाइक से लौट रहे थे। सफेदा रोड बाइपास पर रोडवेज बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें अशोक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इरफान गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक रोडवेज बस छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रुप से घायल इरफान को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।