{"_id":"59515cd44f1c1b4c1c8b45b6","slug":"91498504404-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने बाइक सवार युवक को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार ने बाइक सवार युवक को रौंदा
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार ने बाइक सवार युवक को रौंदा
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। बाईपास पर तेज स्पीड कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उत्तराखंड के थाना सिविल लाइन के ग्राम मलकपुर माजरा निवासी 40 वर्षीय सतीश पुत्र सुमेरचंद साथी ताराचंद के साथ सोमवार रात बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में पुरकाजी बाईपास पर तेल खत्म हो जाने पर वह बाईक को पैदल लेकर जा रहे थे। ताराचंद थोड़ा पीछे चल रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही कार ने सतीश को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार और उसके चालक को हिरासत में ले लिया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस पुरकाजी अस्पताल ले आई। पुलिस ने बताया कि उसके परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है। आगे की कार्रवाई उनके आने के बाद ही की जाएगी।