{"_id":"594c1c844f1c1b19608b4611","slug":"91498160260-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के बेटे ने किया नाम रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान के बेटे ने किया नाम रोशन
Updated Fri, 23 Jun 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान के बेटे ने किया नाम रोशन
पुरकाजी। ग्राम गोधना निवासी किसान के बेटे ने कनाडा के सौजन्य से नेपाल में हुई 1500 मीटर की रेस प्रतियोगिता में तीसरा स्थान पाकर गांव का नाम रोशन किया है। गांव के लाडले की इस सफलता पर गांव के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। परिजनों में भी खुशी का माहौल है। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने युवक का स्वागत किया।
गोधना गांव निवासी किसान सतीश गुर्जर का 17 वर्षीय पुत्र विवेक का बचपन से ही खेल के प्रति दिलचस्पी थी। इस पर परिजनों ने उसे हरसंभव सहयोग देना शुरू कर दिया। परिजनों के मुताबिक विवेक ने रोजाना लक्सर मार्ग पर दौड़ लगाना अपनी दिनचर्या बना ली। स्कूल में होने वाली दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर प्रथम स्थान पाता रहा। इसी दौरान उसकी सहारनपुर के ग्राम गंगदासपुर निवासी कोच कुलबीर सिंह प्रधान से मुलाकात हुई। कोच ने उसकी प्रतिभा को परख कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। 6-7 मई को पुणे में हुई प्रतियोगिता में युवक ने अपने वर्ग में द्वितीय स्थान पाकर सिल्वर पदक पाया और उसका नेशनल गेम में खेलने का रस्ता साफ हो गया। 15 से 18 जून तक नेपाल में हुई प्रतियोगिता में होनहार युवक ने अपने वर्ग में 1500 मीटर की दौड़ में प्रतियोगिता में तृतीय स्थान पाकर गांव और जनपद का नाम रोशन किया है। मंगलवार को गांव लौटे होनहार को ग्रामीणों ने उसका गर्मजोशी से स्वागत किया। विवेक गुर्जर की परदादी सोना देवी और दादी महेंद्री, दादा जयपाल और पिता सतीश और माता प्रमिता अपने लाडले की सफलता पर गदगद हैं। विवेक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, कोच और गांव के लोगों को दिया है। -